फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

31 Years Of Aashiqui: अब कहां है 'आशिकी' की स्टार कास्ट, एक की चली गई थी याददाश्त, दो की हो चुकी है मौत

Tue, 17 Aug 2021 05:28 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Tue, 17 Aug 2021 05:28 PM IST
विज्ञापन
31 Years Of Aashiqui Rahul Roy Anu Aggarwal Where Is star cast of this film now
आशिकी - फोटो : सोशल मीडिया

17 अगस्त 1990 को रिलीज हुई फिल्म ‘आशिकी’ ने रिलीज होते ही सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए। राहुल रॉय और अनु अग्रवाल इस फिल्म के दो नए चेहरे थे। फिल्म ने फिल्मफेयर अवार्ड्स में भी तहलका मचाया। बेस्ट म्यूजिक, बेस्ट लिरिसिस्ट, बेस्ट प्लेबैक सिंगर- मेल, बेस्ट प्लेबैक सिंगर– फीमेल, यानी फिल्म संगीत से जुड़ी चारों कैटेगरी के पुरस्कार फिल्म ‘आशिकी’ ने जीत लिए। 



जानिए अब कहां है आशिकी की स्टार कास्ट
आशिकी के हिट होने के बाद राहुल के पास 50 फिल्मों के ऑफर आए। वो तीनों शिप्ट में काम करते थे लेकिन इसके बाद वो गुमनाम हो गए। ऐसा ही हुआ फिल्म की हीरोइन अनु अग्रवाल के साथ। आज आशिकी को रिलीज हुए 31 साल पूरे हो गए हैं। इस खास मौके पर चलिए जानते हैं अब कहां और क्या करती है इस फिल्म की स्टार कास्ट

31 Years Of Aashiqui Rahul Roy Anu Aggarwal Where Is star cast of this film now
राहुल रॉय - फोटो : Social media

राहुल रॉय- राहुल
फिल्म ‘आशिकी’ से एक्टर राहुल रॉय को जो पहचान मिली, उससे उन्हें 'रोमांटिक हीरो', लवर बॉय' जैसे कई नाम भी मिले। राहुल रॉय की पहली फिल्म 'आशिकी' हिट साबित हुई थी लेकिन फिर वह सिनेमा से गायब हो गए। राहुल की पहली फिल्म 'आशिकी' बड़ी हिट थी लेकिन उसके बाद आने वाली उनकी 25 फिल्में पर्दे पर बुरी तरह से फ्लॉप हुई। बीते महीने राहुल कारगिल में अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग के दौरान ब्रेन स्ट्रोक का शिकार हो गए थे। जिसके बाद वह लंबे समय तक मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती रहे थे। फिलहाल, राहुल स्वस्थ हैं और वो डिस्चार्ज होकर घर आ गए हैं।

31 Years Of Aashiqui Rahul Roy Anu Aggarwal Where Is star cast of this film now
अनु अग्रवाल - फोटो : Instagram

अनु अग्रवाल- अनु
अपनी पहली बॉलीवुड फिल्म से ही अनु ने सफलता की नई लकीर खींच दी थी, लेकिन अनु इस सफलता का स्वाद लंबे वक्त तक नहीं ले पाईं। आशिकी के बाद अनु किंग अंकल और खलनायिका जैसी फिल्मों में नजर आईं लेकिन इन दोनों फिल्मों को कुछ खास सफलता नहीं मिली। साल 1999 में कुछ ऐसा हुआ, जिसने अनु अग्रवाल की जिंदगी बदल दी। दरअसल एक भयानक हादसे की वजह से अनु कोमा में चली गईं, करीब एक महीने बाद जब अनु कोमा से बाहर निकलीं तो वो खुद को भूल चुकी थीं। इस हादसे से उबरने में अनु को काफी साल लग गए, जिससे उनका फिल्मी करियर रुक गया। अब अनु सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
31 Years Of Aashiqui Rahul Roy Anu Aggarwal Where Is star cast of this film now
दीपक तिजोरी - फोटो : facebook/deepak.tijori.18

दीपक तिजोरी-बालू
90 के दशक में दीपक तिजोरी एक जाना पहचाना चेहरा हुआ करते थे। ज्यादातर फिल्मों में उन्होंने हीरो के दोस्त का किरदार निभाया। आशिकी में उनका एक पॉजिटिव किरदार था। आशिकी के अलावा दीपक तिजारो कभी हां कभी ना और जो जीता वही सिकंदर सहित तमाम फिल्मों में यादगार किरदार किए हैं। दीपक अब सिल्वरस्क्रीन पर दिखाई नहीं देते हैं।

विज्ञापन
31 Years Of Aashiqui Rahul Roy Anu Aggarwal Where Is star cast of this film now
टॉम आल्टर - फोटो : PTI
टॉम आल्टर- हॉस्टल के मालिक
टॉम ऑल्टर ने 300 से ज़्यादा फिल्मों और टीवी सीरियल्स में काम किया। आशिकी में उन्होंने गर्ल्स हॉस्टल के मालिक का किरदार निभाया था। एक्टर, लेखक और पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित टॉम ऑल्टर का 29 सितंबर, 2017 को निधन हो गया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed