फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

32 साल के शख्स ने ऐश्वर्या का बेटा होने का किया दावा, बताया लंदन में IVF से हुआ जन्म

Sun, 12 Jan 2020 12:33 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: shrilata biswas Updated Sun, 12 Jan 2020 12:33 PM IST
विज्ञापन
32 year man claims aishwarya rai bachchan son born via ivf in london
ऐश्वर्या राय - फोटो : सोशल मीडिया

कुछ समय पहले एक महिला सामने आई थी जिसने गायिका अनुराधा पौडवाल की बेटी होने का दावा किया था। 45 वर्षीय महिला ने कहा था कि अनुराधा पौडवाल ने जन्म देने के बाद उन्हें किसी और को सौंप दिया था। अब एक और शख्स सामने आया है जो खुद को ऐश्वर्या राय का बेटा बताता है। करीब एक साल पहले भी इस शख्स ने मीडिया के सामने आकर ये दावा किया था।

32 year man claims aishwarya rai bachchan son born via ivf in london
Aishwarya Rai Bachchan - फोटो : instagram

वेबसाइट मिड डे की रिपोर्ट के मुताबिक, 32 वर्षीय संगीत कुमार ने दावा किया कि वो ऐश्वर्या राय का बेटा है। ऐश्वर्या ने आईवीएफ के जरिए लंदन में उसे जन्म दिया था। संगीत कुमार मंगलौर का रहने वाला है। उसने बताया कि उसका जन्म 1988 में हुआ था। बता दें कि उस वक्त ऐश्वर्या की उम्र 15 साल थी। 

32 year man claims aishwarya rai bachchan son born via ivf in london
Aishwarya Rai Bachchan - फोटो : social media

शख्स यही नहीं रुका उसने आगे कहा कि जब उसके पिता उसे विशाखापट्टनम लेकर आए थे तो ऐश्वर्या के माता-पिता ने दो साल तक उसकी देखरेख भी की थी। शख्स का आरोप है कि उसके रिश्तेदारों ने उसके बर्थ सर्टिफिकेट के सभी रिकॉर्ड्स मिटा दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
32 year man claims aishwarya rai bachchan son born via ivf in london
aishwarya rai bachchan - फोटो : social media

अब ये शख्स चाहता है कि वो मुंबई शिफ्ट हो जाए और ऐश्वर्या के साथ रहे। बहरहाल शख्स के बारे में जब सोशल मीडिया यूजर्स को पता चला तो उसका खूब मजाक बनाया गया। इससे पहले जब संगीत कुमार मीडिया के सामने आया था तो मामला पुलिस तक पहुंचा था। पुलिस ने संगीत को मानसिक रूप से बीमार बताया था। 

विज्ञापन
32 year man claims aishwarya rai bachchan son born via ivf in london
aishwarya rai - फोटो : social media

ऐश्वर्या की आने वाली फिल्म की बात करें तो निर्देशक मणिरत्नम की तमिल फिल्म Ponniyin Selvan में नजर आएंगी। मणिरत्नम के साथ दोबारा काम करने को लेकर ऐश्वर्या ने कहा था कि 'यह एक बहुत अच्छा अनुभव है। मणिरत्नम मेरे गुरु हैं और वो देश के बेहतरीन निर्देशकों में से एक हैं।'

दूसरे दिन 'छपाक' और 'तानाजी' के कलेक्शन में 40 फीसदी का उछाल, अब रविवार पर टिकीं निगाहें

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed