फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dayavan: बंद कमरे में शूट हुआ था विनोद खन्ना और माधुरी दीक्षित का किसिंग सीन, इंटीमेट सीन के बाद हुआ अफसोस

Thu, 21 Oct 2021 04:42 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Thu, 21 Oct 2021 04:42 PM IST
विज्ञापन
33 Years Of Dayavan Vinod Khanna Feroz Khan Madhuri Dixit Film untold facts
दयावान - फोटो : सोशल मीडिया

‘दयावान’ की चर्चा फिल्म में माधुरी दीक्षित और विनोद खन्ना पर फिल्माए गए अंतरंग दृश्यों को लेकर खूब होती है। साल 1988 में रिलीज हुई फिल्म "दयावान" की रिलीज को आज 33 साल पूरे हो गए हैं। यह फिल्म विनोद खन्ना के करियर की महत्वपूर्ण फिल्मों में शामिल है। ये वो वक्त था जब विनोद खन्ना अमेरिका से ओशो का आश्रम छोड़कर लौट आए थे और अच्छे रोल की तलाश में थे। फिल्म का निर्देशन फिरोज खान ने किया था। ‘दयावान’ में विनोद खन्ना और माधुरी दीक्षित दोनों के अभिनय की खूब तारीफ हुई। सिनेमैटोग्राफर कमल बोस ने भी फिल्म में कमाल का कैमरा वर्क दिखाया। बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म ने अच्छा मुनाफा कमाया लेकिन ये फिल्म फिरोज खान की बाकी फिल्मों से कमजोर रही। तो चलिए इस खास मौके पर आपको इस फिल्म के जुड़े कुछ रोचक किस्से बताते हैं।

33 Years Of Dayavan Vinod Khanna Feroz Khan Madhuri Dixit Film untold facts
दयावान - फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई
  • अमरीश पुरी ने अपने फिल्मी करियर में कभी छोटा रोल नहीं किया। लेकिन फिरोज खान की वजह से वे दयावान में छोटे सा रोल करने के लिए राजी हो गए। दयावन इकलौती ऐसी फिल्म है जिसमें अमरीश पुरी शॉर्ट रोल में थे।
33 Years Of Dayavan Vinod Khanna Feroz Khan Madhuri Dixit Film untold facts
दयावान (1988) - फोटो : सोशल मीडिया
  • फिरोज खान ने दयावन के रीमेक अधिकार प्राप्त करने के लिए 10 लाख का भुगतान किया। यह तमिल फिल्म नायकन की हिंदी रीमेक थी। यह फिल्म 2 महीने और एक शेड्यूल में शूट कर ली गई थी। यह फिरोज खान की पहली ऐसी फिल्म थी जिसमें वह सेकेंड लीड में दिखाई दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
33 Years Of Dayavan Vinod Khanna Feroz Khan Madhuri Dixit Film untold facts
32 Years Of Dayavan - फोटो : Twitter-@BombayBasanti
  • इस फिल्म में माधुरी दीक्षित की जगह श्रीदेवी को लिया जाना था। फिरोज खान ने उनके साथ कई मुलाकातें भी की थी लेकिन डेट्स और बोल्ड सीन्स की वजह से बात नहीं बन पाई। दयावान विनोद खन्ना और माधुरी दीक्षित के साथ फिरोज खान की आखिरी फिल्म थी।
विज्ञापन
33 Years Of Dayavan Vinod Khanna Feroz Khan Madhuri Dixit Film untold facts
दयावान - फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई
  • दयावान फिल्म का प्रीमियर काफी धूमधाम से किया गया था। आमतौर पर विनोद खन्ना के पिता उनकी फिल्में नहीं देखते थे लेकिन दयावन पहली फिल्म थी जिसके प्रीमियर में विनोद खन्ना के पिता शामिल हुए थे। फिल्म में किसिंग सीन देखकर वे हैरान रह गए थे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed