सब्सक्राइब करें

100 करोड़ के पार पहुंची कम बजट की ये 4 फिल्में, हिट होने की भी नहीं थी उम्मीद

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अरविंद अरविंद Updated Sat, 18 May 2019 11:14 AM IST
विज्ञापन
4 bollywood moives of  2018 which entered in 100 crores club at box office
badhaai ho - फोटो : instagram

बॉलीवुड के लिए बीता वर्ष 2018 ज्यादा खास नहीं रहा क्योंकि इस साल बड़े-बड़े सुपरस्टार्स की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धूल चाटती नजर आई, लेकिन इसके उलट कम बजट की फिल्में अच्छा कलेक्शन करने में कामयाब साबित हुई। यहां बात करेंगे उन फिल्मों की जो उम्मीद से बढ़कर 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर गईं...हालांकि इन फिल्मों के 100 करोड़ के क्लब में पहुंचने की कोई उम्मीद नजर नही आ रही थी.

Trending Videos
4 bollywood moives of  2018 which entered in 100 crores club at box office
sonu ke titu ki sweety

निर्देशक लव रंजन की फिल्मों को दर्शकों का युवा वर्ग खूब पसंद करता है। लव की पिछली फिल्में प्यार का पंचनामा और प्यार का पंचनामा 2 बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित हुई थी। इसके बाद बीते वर्ष 23 फरवरी 2018 को रिलीज हुई फिल्म ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ भी हिट साबित हुई। फिल्म का बजट 30 करोड़ था जिसने भारत में 108.95 करोड़ रुपये का कारोबार किया। बता दें कि फिल्म 42 हफ्तों तक सिनेमाघरों में लगी रही थी। दुनियाभर में फिल्म ने 148.51 करोड़ रुपये की कमाई कर बड़ा रिकॉर्ड बनाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
4 bollywood moives of  2018 which entered in 100 crores club at box office
raazi

फिल्म उरी द सर्जिकल स्ट्राइक से पहले अभिनेता विक्की कौशल की फिल्म राजी रिलीज हुई थी। फिल्म में उनके अपोजिट आलिया भट्ट थीं। फिल्म 11 मई 2018 को सिनेमाघरों में लगी थी। फिल्म का बजट तकरीबन 30 करोड़ रुपये था और फिल्म ने भारत में ही 123 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिजनेस किया था। हालांकि इस फिल्म के 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने की कोई उम्मीद नहीं थी। बता दें कि दुनियाभर में फिल्म की कमाई 193 करोड़ रुपये बताई जाती है।

4 bollywood moives of  2018 which entered in 100 crores club at box office
stree

इसके बाद बात करेंगे अभिनेता राजकुमार राव की फिल्म स्त्री की। यह एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है जिसमें राजकुमार राव के अपोजिट श्रद्धा कपूर नजर आईं। फिल्म का बजट 24 करोड़ रुपये था और भारत में फिल्म की कमाई 129 करोड़ रुपये से ज्यादा की रही। दर्शकों को यह फिल्म बेहद पसंद आई।  

विज्ञापन
4 bollywood moives of  2018 which entered in 100 crores club at box office
badhai ho

आखिर में बात करेंगे फिल्म बधाई हो कि। आयुष्मान खुराना ने एक ही महीने के अंदर लगातार दो सफल फिल्में दी। 5 अक्टूबर 2018 को रिलीज फिल्म ‘अंधाधुन’ ने बॉक्स ऑफिस पर अचानक से दस्तक देकर 75 करोड़ की कमाई कर डाली तो 18 अक्टबूर को रिलीज हुई उनकी फिल्म बधाई हो ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल की कर डाला। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तकरीबन 137 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिजनेस किया। बता दें कि फिल्म का बजट 29 करोड़ रुपये था।   

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed