सब्सक्राइब करें

निजी जिंदगी को लेकर पहली बार खुलकर बोले सलमान, कहा-इनके बिना नहीं रह पाउंगा

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sat, 18 May 2019 11:13 AM IST
विज्ञापन
Whatever has happened in my life has made me what I am says Salman Khan
salman khan - फोटो : file photo
बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान फिल्मों के अलावा अपनी जिंदगी में काफी विवादों को लेकर भी चर्चा में रहे हैं। 90 दशक से लेकर साल 2000 के दौरान तक उनका नाम कई विवादों के साथ जुड़ चुका है। हिट एंड रन केस से लेकर काला हिरण केस में उनका नाम आ चुका है। उन्हें विवादित स्टार किड कह दिया जाए तो हैरानी वाली बात नहीं होगी। 
Trending Videos
Whatever has happened in my life has made me what I am says Salman Khan
salman khan, disha patani - फोटो : social media
इन विवादों पर अक्सर सलमान खान मीडिया के सामने अपने दिल की बातें भी रखते रहे हैं। एक बार फिर उन्होंने अपनी जिंदगी में इन सभी विवादों को लेकर बड़ी बात बोली है। इन दिनों सलमान खान अपनी आने वाली फिल्म भारत को लेकर काफी चर्चा में है। वह फिल्म का जोर-शोर से प्रमोशन भी कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Whatever has happened in my life has made me what I am says Salman Khan
Salman Khan and Katrina Kaif - फोटो : twitter
भारत के प्रमोशन के दौरान सलमान खान ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि वह अपनी जिंदगी में अपने किसी भी पल को मिटाना नहीं चाहते जिनका उन्होंने अच्छे से अनुभव हुआ है। इन्हीं पल और अनुभव की वजह से वह आज खुद को इंसान मानते हैं। वह कहते हैं कि उनकी जिंदगी का हर चैप्टर बहुत मजेदार है। 
Whatever has happened in my life has made me what I am says Salman Khan
salman khan - फोटो : social media
सलमान खान ने ये बातें उस सवाल के जवाब में कही जब उनसे पूछा गया कि क्या वह अपनी जिंदगी के किसी भी चरण को मिटाना या दोहराना चाहेंगे?उन्होंने कहा कि, ये मेरे लिए बेहद मुश्किल सवाल की तरह है कि मेरी जिंदगी के सभी चैप्टर बहुत मजेदार हैं। और जब तक ये चैप्टर मेरी जिंदगी का हिस्सा नहीं होंगे, मैं नहीं रह पाउंगा। मेरी जिंदगी में जो कुछ भी हुआ है उनकी वजह से मैं यहाँ हूं। 
विज्ञापन
Whatever has happened in my life has made me what I am says Salman Khan
salman khan - फोटो : instagram
बात करें फिल्म 'भारत' की तो इसका निर्देशन अली अब्बास जफर कर रहे हैं। फिल्म भारत में सलमान खान, कटरीना कैफ, सुनील ग्रोवर के अलावा जैकी श्रॉफ और दिशा पाटनी जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। ये फिल्म 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed