{"_id":"5cdee7ffbdec2207571f54d0","slug":"katrina-kaif-speak-how-she-got-salman-khan-film-bharat-after-priyanka-chopra-leave-this","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कटरीना ने पहली बार खोला राज, प्रियंका चोपड़ा के 'भारत' छोड़ने के बाद कैसे मिली फिल्म?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कटरीना ने पहली बार खोला राज, प्रियंका चोपड़ा के 'भारत' छोड़ने के बाद कैसे मिली फिल्म?
Sat, 18 May 2019 11:12 AM IST
anand anand
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Sat, 18 May 2019 11:12 AM IST
विज्ञापन
bharat
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस कटरीना कैफ इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'भारत' को लेकर काफी चर्चा में हैं। इन दिनों वह फिल्म का प्रमोशन करने में जुटी हुई हैं। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए वह फिल्म 'भारत' को लेकर अपने अनुभवों भी साझा करती रहती हैं। एक बार फिर से उन्होंने 'भारत' पर बड़ी बात बोली है।
भारत
- फोटो : instagram
गौरतलब है कि फिल्म 'भारत' में कटरीना से पहले एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा को साइन किया गया था। लेकिन प्रियंका ने अमेरिकन सिंगर निक जोनस से शादी करने की वजह से इस फिल्म को बीच भी छोड़ दिया था। ऐसे में 'भारत' के डायरेक्टर अली अब्बास जफर ने कटरीना कैफ को फिल्म के लिए साइन कर लिया। इस पर अब जब कटरीना के पूछा गया कि क्या भारत को करते समय वह प्रेशर में थीं.?
Salman Khan and Katrina Kaif
- फोटो : twitter
इस बात का जवाब देते हुए कटरीना कैफ ने कहा कि 'नहीं मुझे किसी भी तरह का प्रेशर महसूस नहीं हुआ। जब प्रियंका ने भारत छोड़ी तो अली ने मुझसे कहा है कि उनकी फिल्म में थोड़ा बदलाव हुआ है इसलिए मैं तुम्हें फिल्म की स्क्रिप्ट भेज रहा हूं पढ़ो और फिर मुझे बताओ। इसके बाद मैंने स्क्रिप्ट को पढ़ा और मुझे वो बहुत पसंद आई। और काम करने के दौरान मुझे कभी भी प्रेशर का एहसास नहीं हुआ।'
विज्ञापन
विज्ञापन
katrina kaif
- फोटो : file photo
आपको बता दें कि अली अब्बास जफर की कटरीना कैफ और सलमान खान के साथ फिल्म 'भारत' दूसरी फिल्म है। इससे पहले वह इन दोनों को लेकर फिल्म टाइगर जिंदा है बना चुके हैं। दर्शकों ने इस फिल्म को काफी पसंद किया था। वहीं सलमान खान और कटरीना कैफ के फैंस फिल्म 'भारत' का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
सलमान खान
- फोटो : अतुल अग्निहोत्री, ट्विटर
बात करें फिल्म 'भारत' की तो इसका निर्देशन अली अब्बास जफर कर रहे हैं। फिल्म भारत में सलमान खान, कटरीना कैफ, सुनील ग्रोवर के अलावा जैकी श्रॉफ और दिशा पाटनी जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। ये फिल्म 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।