{"_id":"5cdec7d3bdec22078c36f1bf","slug":"de-de-pyaar-de-actress-rakul-preet-singh-said-don-t-mind-dating-older-man-if-we-complement","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दोगुने उम्र वाले को भी डेट करने को तैयार है ये एक्ट्रेस, अजय देवगन को बोल चुकीं हैं 'दे दे प्यार दे'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
दोगुने उम्र वाले को भी डेट करने को तैयार है ये एक्ट्रेस, अजय देवगन को बोल चुकीं हैं 'दे दे प्यार दे'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Sat, 18 May 2019 11:10 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
De De Pyaar De
- फोटो : social media
Link Copied
बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन इन दिनों अपनी फिल्म 'दे दे प्यार दे' को लेकर काफी चर्चा में हैं। इस फिल्म में उनके साथ बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा तब्बू और रकुल प्रीत सिंह मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म में रकुल प्रीत अपनी से दोगुनी उम्र के व्यक्ति यानी अजय देवगन की गर्लफ्रेंड का किरदार निभा रही हैं।
Trending Videos
2 of 5
de de pyaar de
- फोटो : social media
इन दिनों फिल्म की स्टारकास्ट 'दे दे प्यार दे' के प्रमोशन में लगी हुई है। इस दौरान रकुल प्रीत सिंह से अपने से ज्यादा उम्र वाले व्यक्ति को डेट करना पर सवाल पूछा गया। इस पर उन्होंने बड़ा ही मजेदार जवाब दिया। उन्होंने कहा है कि अगर दो लोग एक-दूसरे को अच्छे से समझते हैं तो इसमें कोई परेशानी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
rakul preet singh
- फोटो : cinejosh.com
अपने से ज्यादा उम्र के व्यक्ति को डेट करने पर राय रखते हुए रकुल प्रीत सिंह ने कहा है कि 'अगर दो लोग एक-दूसरे को अच्छे से समझते हैं तो इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है कि उम्र क्या है। अच्छे रिश्ते में उम्र नहीं इंसान मायने रखता है। अगर मैं किसी बूढ़े को पसंद करती हूं और हम दोनों एक-दूसरे को समझते हैं तो इसमें दिक्कत क्या है। अगर किसी इंसान का दिल अच्छा है तो उम्र केवल नंबर भर रह जाती है।'
4 of 5
rakul preet singh
- फोटो : file photo
इतना ही नहीं लंबे एज गैप रिलेशनशिप को लेकर रकुल प्रीत सिंह ने कई उदाहरण भी दिए। उन्होंने कहा है कि ऐसी बहुत से रिलेशनशिप हैं जो लंबे एज गैप को दर्शाते हैं और अच्छे चल रहे हैं। 'दे दे प्यार दे' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। दर्शक और समीक्षक फिल्मों को लेकर अच्छी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 5
de de pyaar de
- फोटो : social media
आपको बता दें कि फिल्म 'दे दे प्यार दे' रकुल प्रीत सिंह की बॉलीवुड में ये तीसरी फिल्म है। उन्होंने साल 2014 में फिल्म यारियां से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में हिमांश कोली मुख्य भूमिका में थे। इसके बाद वह सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ फिल्म अय्यारी में नजर आईं। उनकी ये फिल्म भी बॉक्स-ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर सकीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।