सब्सक्राइब करें

दीपिका के बाद ऋषि कपूर से मिलने पहुंचे किंग खान, नीतू कपूर ने सोशल मीडिया पर उड़ेला प्यार

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Fri, 17 May 2019 05:43 PM IST
विज्ञापन
Shahrukh Khan meets Rishi Kapoor in Newyork Neetu Kapoor shared picture on Instagram
Shahrukh, Neetu and Rishi - फोटो : file photo

न्यूयॉर्क में इलाज करा रहे ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) से मिलने के लिए कई सारे स्टार्स जा चुके हैं। हाल ही में विक्की कौशल भी ऋषि कपूर से मिलने गए थे। वहीं अब बॉलीवुड के किंग खान भी ऋषि का हालचाल लेने न्यूयॉर्क पहुंचे। इस खास मुलाकात का खुलासा तब हुआ जब नीतू कपूर (Neetu Kapoor) ने शाहरुख के साथ ऋषि और अपनी सेल्फी सोशल मीडिया पर शेयर की। इस तस्वीर में तीनों बहुत खुश नजर आ रहे थे। 

Trending Videos
Shahrukh Khan meets Rishi Kapoor in Newyork Neetu Kapoor shared picture on Instagram
Rishi Kapoor Neetu Kapoor - फोटो : instagram

इस तस्वीर को नीतू कपूर ने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा- 'लोगों को खुद के प्रति अच्छा महसूस कराना रेयर क्वॉलिटी है। शाहरुख के पास यह गुण है। उनका प्यार और केयर करने का अंदाज बहुत सच्चा है। काम के साथ उनके बेहतर और सच्चा इंसान होने की मैं सराहना करती हूं।' खास बात यह है कि शाहरुख खान ने अपने करियर की शुरुआत ऋषि कपूर के साथ की थी।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

To make pple feel good about themselves is a rare quality!!! Shahrukh is all of that his love care is so so genuine !!! besides his amazing work I admire him as a very good and a real human being 🥰

A post shared by neetu Kapoor. Fightingfyt (@neetu54) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Shahrukh Khan meets Rishi Kapoor in Newyork Neetu Kapoor shared picture on Instagram
Deewana film - फोटो : file photo

शाहरुख खान की पहली फिल्म 'दीवाना' थी जो कि साल 1992 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में शाहरुख खान ऋषि कपूर के अपोजिट थे। इस फिल्म को रिलीज हुए 27 साल हो चुके हैं। इतने साल बाद दोनों को एक साथ फ्रेम में देखना फैंस के लिए भी काफी सरप्राइजिंग था। फिलहाल ऋषि कपूर कैंसर फ्री हो चुके हैं। हालांकि पूरी तरह से स्वस्थ होने में अभी उन्हें थोड़ा वक्त लगेगा। ऋषि के वापस आने की खबरों पर उनके भाई रणधीर कपूर का बयान भी आया था।

Shahrukh Khan meets Rishi Kapoor in Newyork Neetu Kapoor shared picture on Instagram
randhir kapoor - फोटो : file photo

रणधीर कपूर ने इंटरव्यू में कहा- 'ऋषि पहले से बेहतर हैं। पहले उन्हें अपना इलाज खत्म करना होगा। अगले कुछ महीनों में वह भारत वापस आ जाएंगे।' ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) को क्या हुआ था इस बात की जानकारी ठीक होने के बाद उनके करीबी दोस्त ने दी। हालांकि जब ऋषि इलाज के लिए न्यूयॉर्क जा रहे थे तो उन्होंने खुद बताया था। इसके बाद ऐसी खबरें आने लगी थी कि ऋषि को कैंसर है। उस वक्त ऋषि के भाई रणधीर ने इन सब खबरों को अफवाह बताया था। उन्होंने कहा था कि अभी टेस्ट हो रहे हैं। ऋषि के करीबी दोस्त और फिल्ममेकर राहुल रवैल ने फेसबुक पर पोस्ट लिखकर ऋषि के ठीक होने के बारे में बताया था। 

विज्ञापन
Shahrukh Khan meets Rishi Kapoor in Newyork Neetu Kapoor shared picture on Instagram
deepika padukone - फोटो : instagram

शाहरुख खान (Shahrukh Khan) से पहले ऋषि कपूर से विक्की कौशल, दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा और अनुपम खेर भी मिलने जा चुके हैं। खास बात है कि दीपिका को रणबीर की बहन रिद्धिमा ने एक तोहफा भी दिया था। इस तोहफे की तस्वीर दीपिका पादुकोण ने शेयर की थी। वहीं नीतू कपूर ने दीपिका के साथ की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी शेयर की थीं। तस्वीरों को शेयर करते हुए नीतू ने लिखा था, 'दीपिका के साथ एक शानदार शाम'। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Such a fun evening with adorable @deepikapadukone .. gave lot of love n warmth 😍🥰

A post shared by neetu Kapoor. Fightingfyt (@neetu54) on

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed