फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन 4 बॉलीवुड एक्टर्स का मेकअप कर आर्टिस्ट का हुआ था बुरा हाल, घंटों तक नहीं खा पाते थे खाना

Sun, 02 Sep 2018 11:46 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 02 Sep 2018 11:46 AM IST
विज्ञापन
4 toughest actors makeup in bollywood films
Bollywood

बॉलीवुड फिल्मों में स्टार्स के लिए मेकअप बहुत ही मायने रखता है। चाहें उसमें कोई ग्लैमरस लुक देना हो या फिर किसी चोर, डाकू या एक आम आदमी। ऐसे में बॉलीवुड में कई फिल्में ऐसी भी बनी हैं जिसमें डबल रोल और किसी की बायोग्राफी फिल्म के लिए स्टार्स का हूबहू लुक तैयार करना पड़ा। ऐसे में जानेंगे उन 4 एक्टर्स के बारे में जिनका मेकअप करने के लिए मेकअप आर्टिस्ट काे लग जाते थे कई घंटे...

4 toughest actors makeup in bollywood films
Bollywood

इस कड़ी में सबसे पहले बात करेंगे साउथ के सुपरस्टार एक्टर रजनीकांत की फिल्म रोबोट की। फिल्म में रजनीकांत का डबल रोल था उन्हें दोनों ही किरदार में अलग-अलग लुक में  दिखना था। बता दें कि रजनीकांत का मेकअप करने के लिए आर्टिस्ट को 6 घंटे का लंबा समय लगता था। 

4 toughest actors makeup in bollywood films
Bollywood

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की फिल्म पा में उन्होंने तारीफे काबिल काम किया है। इस फिल्म में उनके साथ बेटे अभिषेक भी मुख्य भूमिका में नजर आए थे। वहीं, अमिताभ ने पहली बार ऐसा रोल किया था जिसमें उनके मेकअप के लिए आर्टिस्ट को 4 से 5 घंटे रोजाना लगते थे। इतना ही नहीं इसे हटाने के लिए भी कई घंटों तक मशक्कत करनी पड़ती थी। बता दें कि इस दौरान अमिताभ और आर्टिस्ट ना तो कुछ खा सकते थे और ना ही कुछ पी सकते थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
4 toughest actors makeup in bollywood films
Bollywood

साल 2016 में किंग खान फिल्म फैन लेकर आए जिसमें उनका डबल रोल देखने को मिला। फिल्म के लिए काम साल 2014 में ही शुरू हो गया था जिसमें उनके फेस पर डिजिटल इनहेंस्मेंट और वीएएफएक्स पर काम चल रहा था लेकिन 20 से 30 शॉट्स करने के बाद ये तकनीक फैल साबित हुई। इसके बाद हॉलीवुड मेकअप आर्टिस्ट ग्रेग कैनन को बुलाया गया। इस मेकअप में शाहरुख को 25 साल का दिखाना था जिसे तैयार करने में कई घंटे लगा करते थे। 

विज्ञापन
4 toughest actors makeup in bollywood films
Bollywood

आखिर में बात करेंगे फिल्म संजू की जो हाल ही में रिलीज हुई है। यह एक बायोपिक फिल्म थी जो एक्टर संजय दत्त के जीवन पर आधारित थी। फिल्म में संजय का किरदार चार्मिंग एक्टर रणबीर कपूर ने निभाया था जो काफी सराहा गया था। बता दें कि फिल्म में रणबीर के मेकअप को लेकर कड़ी मशक्कत करनी पड़ी थी। लेकिन रणबीर के मेकअप में कहीं भी कोई कमी नजर नहीं आई थी। एक बार को पहचानना मुश्किल हो जाता था कि ये असली संजय दत्त हैं या नकली। मेकअप में तो टाइम लगा ही साथ ही रणबीर को भी संजय दत्त के लुक में आने के लिए 2 साल गए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed