'एंग्री यंग मैन' से लेकर बूढ़े पिता तक के किरदार में जान डाल देने वाले अमिताभ बच्चन ने आज बॉलीवुड में 49 साल पूरे कर लिए। आज ही के दिन 49 साल पहले अमिताभ बच्चन ने अपनी पहली फिल्म 'सात हिंदुस्तानी' साइन की थी। ऐसे में अमिताभ बच्चन के फैन्स उनके इंडस्ट्री में 49 साल पूरे होने का जश्न मना रहे हैं।
49 साल पहले बॉलीवुड में पैदा हुआ एक 'शहंशाह', 'सात हिंदुस्तानी' कर अमिताभ बच्चन बने थे सुपरस्टार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
T 2615 - 49 years ago I came to the city of dreams and signed my first film .. "Saat Hindustani' on Feb 15, 1969 .. pic.twitter.com/lNABGJIIXQ
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) February 14, 2018
इतना ही नहीं अमिताभ बच्चन ने अपने सोशल अकाउंट पर एक वीडियो भी शेयर किया है। इस वीडियो में अमिताभ ने अपने फैन्स और अपने आलोचकों के लिए एक कविता कही है। अमिताभ ने इस वीडियो में बताया है कि ब्लॉग से जुड़े लोग उनके परिवार जैसे बन गए हैं और वो अपने फैन्स से बेहद प्यार करते हैं। उनसे मिलने वाली बधाइयां, प्रशंसा और आलोचना को भी वो तहे दिल से स्वीकारते हैं।
https://www.facebook.com/AmitabhBachchan/videos/1929323613768085/
फिल्म 'मोहब्बतें' में बेहद कड़क स्कूल प्रिंसिपल के किरदार में तो कभी 'एंग्री यंग मैन' से लेकर बूढ़े पिता तक के किरदार में जान डाल देने वाले अमिताभ आज भी बॉलीवुड में सक्रिय हैं। अमिताभ जल्द ही ऋषि कपूर के साथ फिल्म '102: नॉट आउट' में दिखाई देने वाले हैं। इस फिल्म में वो ऋषि के पिता का किरदार निभा रहे हैं। उमेश शुक्ल द्वारा डायरेक्ट हुई यह फिल्म 4 मई 2018 को रिलीज होगी।