{"_id":"5c5414eabdec222b6e16c44b","slug":"5-bollywood-actors-who-has-most-strong-muscle-in-the-film-industry","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बॉलीवुड में सबसे फिट माने जाते हैं ये 5 अभिनेता, एक-एक की बॉडी है देखने लायक","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बॉलीवुड में सबसे फिट माने जाते हैं ये 5 अभिनेता, एक-एक की बॉडी है देखने लायक
फिल्म इंडस्ट्री में जितना अभिनेत्री के लिए खूबसूरत होना मायने रखता है उतना ही जरूरी होता है किसी अभिनेता के लिए शारीरिक फिट होना। इसके लिए बॉलीवुड स्टार्स फिट रहने के लिए जिम में दिन-रात पसीना भी बहाते हैं, क्योंकि फिल्म में मिलने वाले रोल के अनुसार उन्हें शारीरिक रूप से घटना और बढ़ना भी पड़ता है। ऐसे में बार-बार चैलेंजिंग रोल करने के बाद भी ये 5 अभिनेता बॉलीवुड में सबसे ज्यादा फिट माने जाते हैं...
2 of 6
Hrithik Roshan
इस कड़ी में सबसे पहले बात करेंगे बॉलीवुड के सुपरहीरो ऋतिक रोशन की। ऋतिक रोशन टॉल और हैंडसम लुक पर्सनैलिटी के धनी हैं। ऐसे में वह भी खुद को फिट रखने के लिए कभी भी लापरवाही नहीं बरतते हैं और लगातार व्यायाम उनके रोजाना के रुटीन में शामिल है। ऋतिक ने फिल्म कृष 3 के लिए भी जिम में जमकर पसीना बहाया था। इसके बाद से ऋतिक ने अपने शरीर पर ज्यादा ध्यान देना शुरू कर दिया था।
3 of 6
Tiger Shroff
इसके बाद बात करेंगे अभिनेता टाइगर श्रॉफ की। टाइगर बॉलीवुड में सबसे फुर्तीले और एक्टिव अभिनेता में से एक हैं। टाइगर की अगर आप फिल्में देखते हैं तो आपको बता दें कि फिल्मों में ज्यादातर खतरनाक स्टंट वह खुद ही करते हैं। टाइगर ने फिल्म 'हीरोपंती' से बॉलीवुड में कदम रखा था और तब से अब तक वह कई एक्शन फिल्मों में नजर आ चुके हैं। बता दें कि टाइगर की मसल्स को देखकर ही अंदाजा हो जाता है कि वह जिम में कितनी मेहनत करते होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
ranveer singh
बॉलीवुड के नये सुपरस्टार रणवीर सिंह का नाम भी इस लिस्ट में शुमार है। रणवीर बॉलीवुड के हरफनमौला अभिनेता माने जाते हैं। वह अपनी फिल्मों से ज्यादा रियल लाइफ की एक्टिविटिज से टीआरपी बटोरते हैं। बात करें उनकी एक्टिवनेस की तो बता दें कि रणवीर शारीरिक रूप से भले ही ज्यादा गठीले ना हो लेकिन फिल्मों में उनकी मेहनत साफ देखने को मिलती है। लेकिन रणवीर अपनी एवरेज बॉडी को मेनटेन रखने के लिए जिम जाना नहीं भूलते हैं।
विज्ञापन
5 of 6
vidyut jamwal
अभिनेता विद्युत जामवाल ने फिल्म फोर्स (2011) बॉलीवुड में कदम रखा था। फिल्म में वह जॉन अब्राहम के साथ नजर आए थे, लेकिन विद्युत को फिल्म जगत में असली पहचान फिल्म 'कमांडो' (2013) से मिली थी। फिल्म में विद्युत ने चौंकाने वाली एक्शन फाइट और स्टंट कर दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा था। हालांकि विद्युत को अभी बॉलीवुड में स्टारडम वाली पहचान नहीं मिली है लेकिन उनका मानना है कि वह फिल्मों में बतौर लीड एक्टर ही काम करेंगे। बात करें विद्युत की फिटनेस की तो वह देखते ही पता चल जाती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।