{"_id":"5b81610442c79206ed67d552","slug":"5-bollywood-actress-who-are-so-slim-after-giving-birth","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मां बनने के बाद इन 5 बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खुद को किया फिट, शिल्पा शेट्टी ने अपनाई थी ये ट्रिक","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मां बनने के बाद इन 5 बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खुद को किया फिट, शिल्पा शेट्टी ने अपनाई थी ये ट्रिक
Sat, 25 Aug 2018 07:53 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 25 Aug 2018 07:53 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
shilpa Shetty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड फिल्मों के लिए एक्ट्रेसेज के फिगर का खासा ख्याल रखा जाता है। ऐसे में एक्ट्रेसेज भी फिल्मों में अपनी पहचान बनाए रखने के लिए खुद को मेनटेन रखने में किसी भी तरह का समझौता नहीं करती हैं। लेकिन उनके लिए फिल्मों में टिकना जब मुश्किल हो जाता है तब वह शादी कर लेती हैं लेकिन असल दिक्कत तो तब शुरू होती हैं जब वे प्रेग्नेंट हो जाती हैं। क्योंकि उनके लिए फिल्मों में दोबारा आने के लिए फिगर को लेकर कड़ी मेहनत करनी पड़ती हैं। ऐसे में बात करेंगे उन 5 बॉलीवुड एक्ट्रेस की जो प्रेग्नेंट होने के बाद फिर से फिगर मेनटेन करने में कामयाब साबित हुईं...
2 of 6
Bollywood
इस कड़ी में सबसे पहले बात करेंगे एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय की जो अब मिसेज ऐश्वर्या राय बच्चन कहलाती हैं। साल 2007 में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के परिवार की बहू बनकर उन्होंने शादी के 4 साल बाद बेटी अराध्या को जन्म दिया। बता दें कि ऐश्वर्या राय गर्भवती होने के दौरान काफी मोटी हो गई थीं लेकिन उन्होंने खुद को मेनटेन कर फिल्मों में वापिस करके साबित कर दिया कि वह चैन से बैठनें वालो में से नही हैं।
3 of 6
Bollywood
अपने स्लिम फिगर को लेकर दुनियाभर में पहचान रखने वाली एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने साल 2009 में लंदन बेस्ड बिजनेसमैन राज कुंद्रा से ब्याह किया था। इसके तीन साल बाद 2012 में उन्होंने बेटे वियान को जन्म दिया। बता दें कि प्रेग्नेंसी के दौरान शिल्पा का वजन भी तेजी से बढ़ा था लेकिन योगा से शिल्पा ने खुद को दोबारा स्लिम गर्ल बना लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
Bollywood
बॉलीवुड की सुपरहिट एक्ट्रेसेज में से एक रानी मुखर्जी का फिल्मी सफर बहुत शानदार रहा है। बता दें कि आज भी वह फिल्मों में नजर आती हैं। उन्होंने साल 2014 में डायरेक्टर आदित्य चोपड़ा से शादी की और बेटी आदिरा को जन्म दिया। लेकिन रानी आज भी शारीरिक बहुत फिट नजर आती हैं। रानी को इसी साल मार्च में रिलीज हुई फिल्म 'हिचकी' में बतौर एक्ट्रेस देखा गया था।
विज्ञापन
5 of 6
Bollywood
इस लिस्ट में बॉलीवुड की 'बेबो' करीना कपूर खान का भी नाम आता है। बॉलीवुड में अपने 'जीरो साइज' फिगर से तहलका मचाने वाली करीना प्रेग्नेंसी के दौरान बहुत मोटी हो चुकी थी लेकिन तैमूर को जन्म देने के बाद से ही उन्होंने अपनी फिगर पर पूरा ध्यान दिया। करीना आज भी किसी न्यूकमर एक्ट्रेस से किसी भी मामले में पीछे नहीं हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।