{"_id":"5c4b014ebdec22738813aa33","slug":"5-bollywood-actresses-who-played-negative-role-in-films","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फिल्मों में खलनायिका का किरदार निभा चुकी हैं ये 5 बॉलीवुड एक्ट्रेस, एक है हॉलीवुड में भी फेमस","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
फिल्मों में खलनायिका का किरदार निभा चुकी हैं ये 5 बॉलीवुड एक्ट्रेस, एक है हॉलीवुड में भी फेमस
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अरविंद अरविंद
Updated Fri, 25 Jan 2019 07:31 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
bollywood actress
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हिंदी सिनेमा के शुरुआती दौर से ही परदे पर हमेशा किसी अभिनेता को ही बतौर खलनायक की भूमिका में देखा गया है। मदन पुरी, जीवन, लॉयन और अमरीश पूरी और अब नये बॉलीवुड में नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपनी खलनायकी की छाप छोड़ने में सफल साबित हुए हैं। लेकिन पुराने जमाने में अभिनेत्री ललिता पवार अपने निगेटिव किरदार के लिए बहुत पॉपुलर हुई थीं। वह अकेली ऐसी निगेटिव महिला किरदार थी जिनकी फिल्मों में खूब डिमांड हुआ करती थी। ऐसे में बात करेंगे बॉलीवुड की उन 5 अभिनेत्रियों की जो फिल्मों में खलनायिका के किरदार में भी छा गई थीं.....
2 of 6
bollywood actress
इस कड़ी में सबसे पहले बात करेंगे विश्व सुंदरी ऐश्वर्या राय की। राजकुमार संतोषी निर्देशित फिल्म खाकी (2004) में अभिनेत्री को एक निगेटिव किरदार में देखा गया था। ये ऐश के फिल्मी करियर में पहली बार था जब उन्हें किसी फिल्म में निगेटिव किरदार में देखा गया था। फिल्म में उनके इस किरदार को खूब तालियां भी मिली थीं। अमिताभ बच्चन, अजय देवगन, अक्षय कुमार और तुषार कपूर फिल्म में लीड रोल में थे।
3 of 6
bollywood actress
90 के दशक में अपने सांवले रंग से चर्चा का केंद्र बनी अभिनेत्री काजोल भी अपने फिल्मी करियर के शुरुआती दौर में निगेटिव कर छा चुकी हैं। साल 1997 में रिलीज हुई थ्रिलर फिल्म 'गुप्त' में काजोल ने ईशा नामक एक लड़की का निगेटिव किरदार निभाया था। फिल्म में बॉबी देओल और मनीषा कोइराला लीड रोल में नजर आए थे। फिल्म में काजोल का रोल बहुत ही खतरनाक दिखाया गया जिसमें उनपर कई लोगों का मर्डर करने का आरोप होता है और आखिर में वह पुलिस की गोली से मारी जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
bollywood actress
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा आज हिंदी सिनेमा में ही नहीं बल्कि हॉलीवुड में भी अपनी पहचान स्थापित करने में कामयाब हुई हैं। फिल्म द हीरो (2003) में एक सपोर्टिंग रोल कर प्रियंका ने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था। वहीं अगले साल 2004 में फिल्म एतराज में प्रियंका ने निगेटिव किरदार कर साबित कर दिया था कि वह अब रुकने वाली नहीं हैं। हालांकि इस फिल्म में भी वह सपोर्टिंग रोल में थी लेकिन अपने अभिनय से उन्होंने करीना कपूर के स्टारडम को रातोंरात डगमगा दिया था। बता दें किफिल्म में अक्षय कुमार और करीना कपूर मुख्य भूमिका में थे।
विज्ञापन
5 of 6
bollywood actress
'एक थी डायन' साल 2013 में रिलीज हुई जो एक सुपरनेचुरल थ्रिलर फिल्म है, जिसका निर्देशन कानन अय्यर ने किया। फिल्म में मुख्य भूमिका में इमरान हाशमी, हुमा कुरैशी, कोंकणा सेन शर्मा और कल्कि कोच्लिन नजर आये थे। फिल्म एकता कपूर, शोभा कपूर, विशाल भारद्वाज और रेखा भारद्वाज द्वारा सह-निर्मित है। बता दें कि फिल्म में कोंकणा को एक निगेटिव किरदार (डायन) में देखा गया था। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं कर सकी लेकिन कोंकणा अपने अभिनय से एक बार फिर सुर्खियां बटोरने में कामयाब साबित हुई थीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।