फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'नवाब खानदान' की बेटी की शादी को 4 साल पूरे, कुणाल ने पुरानी तस्वीर शेयर कर उड़ेला प्यार

Fri, 25 Jan 2019 07:22 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Fri, 25 Jan 2019 07:22 PM IST
विज्ञापन
Soha Ali Khan Kunal Kemmu celebrates fourth wedding anniversary shared emotional post
Soha Ali Khan Kunal Kemmu - फोटो : Instagram

नवाब खानदान की बेटी सोहा अली खान (Soha Ali Khan) भले ही फिल्मों में कम नजर आती हैं लेकिन किसी न किसी इवेंट में जरूर नजर आ जाती हैं। सोहा अली खान ने कुणाल खेमू (Kunal Kemmu) से शादी रचाई थी जिसे 4 साल पूरे हो चुके हैं। शादी की चौथी सालगिरह पर कुणाल खेमू ने पुरानी तस्वीर शेयर कर एक खूबसूरत सा कैप्शन सोशल मीडिया पर शेयर किया।

Soha Ali Khan Kunal Kemmu celebrates fourth wedding anniversary shared emotional post
soha and kunal - फोटो : file photo

कुणाल खेमू ने इंस्टाग्राम पर शादी की एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए कुणाल खेमू ने लिखा - 'दोस्ती से प्यार और प्यार से पेरेंट्स बनना। मैं सभी कदमों को हमेशा के लिए संजो कर रखना चाहता हूं। शादी की सालगिरह बहुत-बहुत मुबारक हो सोहू।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

To friendship to love to parenting together. I cherish every step that we take together.. Happy anniversary Sohuuu!!

A post shared by Kunal Kemmu (@khemster2) on

Soha Ali Khan Kunal Kemmu celebrates fourth wedding anniversary shared emotional post
Soha Ali Khan Kunal Kemmu - फोटो : Instagram

कुणाल खेमू के इस पोस्ट के बाद सोहा अली खान भी खुद को रोक न सकीं। सोहा ने भी शादी की एक तस्वीर पोस्ट की जिसमें वह साइन करती हुई दिखाई दे रही हैं। इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए सोहा ने लिखा - '4 साल बीत गए और यह वादा जिंदगी भर का है। कुणाल यह रिश्ता दिन पर दिन सिर्फ मजबूत हुआ है।' सोहा और कुणाल की एक बेटी भी है जिसका नाम इनाया है। इनाया एक साल की हो गई है। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Four years and a promise of forever ❤️ @khemster2 it only gets stronger

A post shared by Soha (@sakpataudi) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Soha Ali Khan Kunal Kemmu celebrates fourth wedding anniversary shared emotional post
Soha Ali Khan Kunal Kemmu - फोटो : Instagram

कुणाल खेमू और सोहा अली खान आखिरी बार एक साथ बड़े पर्दे पर '99' फिल्म में नजर आए थे। इससे पहले 'ढूंढते रह जाओगे' फिल्म में भी स्क्रीन शेयर की थी। काम की बात करें तो सोहा अली खान आखिरी बार हाल ही में रिलीज फिल्म 'साहेब बीवी और गैंगस्टर 3' फिल्म में थीं तो वहीं कुणाल 'सिंबा' फिल्म में स्पेशल गेस्ट के तौर पर नजर आए थे। 

विज्ञापन
Soha Ali Khan Kunal Kemmu celebrates fourth wedding anniversary shared emotional post
soha ali khan - फोटो : file photo

कुणाल खेमू जल्द ही रोहित शेट्टी की फिल्म 'गोलमाल 5' में नजर आएंगे। कहा जा रहा है कि यह फिल्म 2020 में रिलीज होगी। इसके साथ ही कुणाल करण जौहर की फिल्म 'कलंक' में भी स्पेशल अपीरियंस में नजर आएंगे। इस फिल्म में संजय दत्त, माधुरी दीक्षित, वरुण धवन, आलिया भट्ट, आदित्य रॉय कपूर और सोनाक्षी सिन्हा लीड रोल में हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed