बॉलीवुड में बड़े-बड़े त्योहार और नेशनल डे पर अकसर बीट पर आधारित ही फिल्में रिलीज होती हैं। ऐसे में हर साल गणतंत्र दिवस के मौके पर देशभक्ति से प्रेरित फिल्म दर्शकों के लिए पेश की जाती रही हैं। गौरतलब है कि 26 जनवरी 1950 को देश का संविधान अमल में लाया गया था। ऐसे में बॉलीवुड भी समय-समय पर इस मौके पर कोई ना कोई देशभक्ति फिल्में देता ही रहा है। बात करेंगे पिछले पांच सालों में नेशनल हॉलीडे के लिए तैयार की गईं इन 6 देशभक्ति फिल्मों...
'उरी' से लेकर 'मर्णिकर्णिका' तक, देशभक्ति में डूबी 6 फिल्में, जो जनवरी में बॉक्स आफिस पर छाईं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरी- द सर्जिकल स्ट्राइक
इस कड़ी में शुरुआत करेंगे इस साल (2019) रिलीज हुई विक्की कौशल और मोहित रैना स्टारर फिल्म उरी- द सर्जिकल स्ट्राइक की। फिल्म इस महीने की 11 तारीख को रिलीज हुई थी। फिल्म आतंकियों द्वारा भारतीय सेना के कैंप पर किए हमले का बदला दिखाती है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की और दर्शकों को भी यह फिल्म खूब पसंद आई।
पद्मावत
बीते साल 2018 के जनवरी महीने में संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत भी नेशनल डे के मौके पर ही रिलीज हुई थी। यह एक पीरियड ड्रामा फिल्म थी जिसमें नवविवाहित जोड़ा रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के साथ-साथ शाहिद कपूर ने भी लीड रोल निभाया था। फिल्म में खिलजी और पद्मावती के बीच संबंध को लेकर करणी सेना ने जोरदार विरोध भी किया था। इसके बावजूद दर्शकों ने फिल्म को अच्छा बताया।
एयरलिफ्ट
वहीं, साल 2016 में बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार की फिल्म एयरलिफ्ट नेशनल डे (गणतंत्र दिवस) के मौके पर रिलीज हुई थी। फिल्म कुवैत में फंसे एक लाख भारतीय को वहां से बचाकर वापस वतन ले जाने पर आधारित थी। फिल्म 22 जनवरी 2016 को रिलीज हुई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर खूब कमाई की थी। फिल्म के एक 'गाने तू भूला जिसे' को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। यह गाना सुन देशवासियों के अंदर देशभक्ति की भावना घर कर गई थी।
बेबी
साल 2016 से पहले भी अक्षय कुमार साल 2015 में नेशनल डे पर छाए रहे। बता दें 23 जनवरी 2015 को उनकी फिल्म बेबी रिलीज हुई थी। फिल्म में अक्षय कुमार ने एक गुप्तचर ऑफिसर का किरदार निभाया था जो देश से आतंकवाद को जड़ से खत्म करने की जद्दोजहद में मशगूल रहता था। फिल्म में अनुपम खेर, डेनी डेनजोंग्पा और तापसी पन्नू ने भी अहम किरदार निभाया था।