फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन 5 बॉलीवुड स्टार्स की बेटियों ने लिया तलाक, जी रही हैं आजाद जिंदगी

Thu, 21 Feb 2019 04:45 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अरविंद अरविंद Updated Thu, 21 Feb 2019 04:45 PM IST
विज्ञापन
5 bollywood divorcee actress are living now with father
bollywood

बॉलीवुड स्टार्स के बीच रिश्ते-नाते कितनी जल्दबाजी में टूट जाते हैं कि इसका अंदाजा लगाना भी मुश्किल है। ऐसे में फिल्म जगत ये लोग सिर्फ आपसी कलह के चलते तलाक लेने में जरा सी भी देरी नहीं करते हैं। यहां तक कि दूसरी शादी करने में भी इन्हें कोई समय नहीं लगता है। कुल मिलाकर जिंदगी में किसी भी अड़चन का बने रहना इन्हें पसंद नहीं है। हालांकि कुछ रिश्ते ऐसे भी हैं जो लंबे चलते हैं और अभी भी चल रहे हैं लेकिन कुछेक तो शादी करने के कुछ सालों बाद ही दम तोड़ देते हैं। ऐसे में बात करेंगे बॉलीवुड स्टार्स की उन 5 बेटियों की जो पति से तलाक ले अपने पिता के घर ही बैठी हैं...

5 bollywood divorcee actress are living now with father
bollywood

करिश्मा कपूर
लिस्ट में पहले बात करेंगे कपूर खानदान की लाडली बेटी करिश्मा कपूर की।  करिश्मा का फिल्मी करियर बेहद शानदार रहा लेकिन बात करें उनके पारिवारिक जीवन की तो वह उनके अनुसार बिल्कुल भी नहीं रहा। साल 2003 में करिश्मा ने बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी की थी। इस शादी से करिश्मा को दो बच्चे भी हुए। वहीं, साल 2016 में दोनों के बीच तलाक की नौबत आ गई और अलग हो गए। बता दें कि संजय ने साल 2017 में मॉडल प्रिया सचदेव से शादी कर ली। बीते वर्ष 2018 में संजय को एक बेटा भी हुआ है। वहीं, करिश्मा के पास उनके दोनों बच्चे हैं और अपने घर रह रही हैं। 

5 bollywood divorcee actress are living now with father
bollywood

सुजैन खान
एक तरफ ऋतिक रोशन की बहन सुनैना अपने मायके में समय बिता रही है तो वहीं उनकी पत्नी सुजैन भी तलाक ले पिता के घर बैठी हैं। सुजैन खान अभिनेता संजय खान की बेटी हैं। संजय खान और राकेश रोशन बहुत अच्छे दोस्त रहे हैं जिसके चलते ऋतिक और सुजैन की शादी हुई। ऋतिक ने साल 2000 में ही बॉलीवुड में डेब्यू करने से पहले ही सुजैन से शादी कर ली थी, लेकिन उनकी यह शादी 14 साल चली और दोनों के बीच आपसी अनबन के चलते तलाक हो गया। इस शादी से ऋतिक और सुजैन के दो बेटे हैं। बता दें कि तलाक के बाद भी ऋतिक और सुजैन कभी लंच तो कभी डिनर डेट पर स्पॉट होते रहते हैं। उनका कहना है कि वह बच्चों के लिए ऐसा करते हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
5 bollywood divorcee actress are living now with father
bollywood

पूजा बेदी 
बात करेंगे हिंदी सिनेमा के जाने-माने अभिनेता कबीर बेदी की बेटी पूजा बेदी की। अभिनेत्री और टेलीविजन टॉक शो होस्ट पूजा ने फरहान इब्राहिम फर्नीचरवाला से शादी की थी, लेकिन साल 2003 में दोनों का तलाक हो गया। ऐसे में पूजा ने दोबारा शादी करना मुनासिब नहीं समझा। वहीं, उनके पिता कबीर तीन शादी कर चुके हैं। कबीर ने पहली पत्नी प्रोतिमा गौरी से 1974 में तो दूसरी पत्नी सुसान से साल 2005 में तलाक लिया था। इसके 11 साल बाद वर्ष 2016 में कबीर ने तीसरी शादी परवीन दुसांज से की है। 

विज्ञापन
5 bollywood divorcee actress are living now with father
bollywood

सुनैना
बता दें कि राकेश रोशन की बेटी और ऋतिक रोशन की बहन सुनैना ने आशिष सोनी से साल 1992 में शादी की थी। इस शादी से उन्हें एक बेटी (सुरनिका ) हुई। सुनैना की शादी सिर्फ आठ साल ही चली। साल 2000 में सुनैना और आशीष का तलाक हो गया। इसके बाद सुनैना ने निक उदय सिंह से सगाई की थी लेकिन शादी  से पहले उन्होंने यह रिश्ता भी तोड़ दिया था। ऐसे में साल 2009 में सुनैना ने बिजनेसमैन मोहन नागर से शादी की। दोनों की मुलाकात एक एक फ्लाइट जर्नी में हुई थी। रोशन परिवार इस रिश्ते को लेकर खुश नहीं था,लेकिन साल 2009 में सुनैना और मोहन की शादी हुई और साल 2013 में उनका तलाक हो गगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed