{"_id":"5b841b2142c7924675343171","slug":"5-new-bollywood-actors-who-changed-the-hero-image","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इन 5 एक्टर्स ने बदल डाली बॉलीवुड में 'हीरो' की परिभाषा, इनके दम पर ही टिकी है फिल्म इंडस्ट्री","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इन 5 एक्टर्स ने बदल डाली बॉलीवुड में 'हीरो' की परिभाषा, इनके दम पर ही टिकी है फिल्म इंडस्ट्री
Mon, 27 Aug 2018 09:32 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 27 Aug 2018 09:32 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
nawazuddin siddiqui
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड एक बार फिर अपने नये दौर में है जहां नये-नये एक्टर्स नई इबारत लिखने में लगे हुए हैं। पिछले 5 सालों में कुछ ऐसे छिपे हुए एक्टर खुलकर सामने आए हैं जो आज सिनेप्रेमी की आंखों में बस गए हैं। उनकी एक्टिंग और उनके रोल लोगों ने इस कदर पसंद किए हैं कि वो आज सुपरस्टार एक्टर्स से भी ज्यादा लोगों को एंटरटेन कर रहे हैं..तो आइए जानते हैं इन 5 एक्टर्स के बारे में...
2 of 6
राजकुमार राव
इस कड़ी में सबसे पहले बात करेंगे दुबले-पतले और कम हाइट के एक्टर राजकुमार राव की।राजकुमार ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 2010 में फिल्म 'लव सेक्स और धोखा' से की थी और अब तक के 8 साल के फिल्मी करियर में वह 'काय पो छे', क्वीन, न्यूटन जैसी जबरदस्त फिल्मों में काम कर चुके हैं। यहां तक कि उनकी एक फिल्म ऑस्कर के लिए भी चुनी गई थी।
3 of 6
KK Menon
‘गुलाल’, ‘सरकार’, ‘ब्लैक फ्राइडे’ और ‘हैदर’ जैसी फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवाने वाले के.के. मेनन एक बेहतरीन अभिनेता ही नहीं बल्कि निगेटिव किरदार करने में महारत हासिल करने वाले एक्टर बन चुके हैं। वह आज भी फिल्मों में अपने अलग अंदाज से एक्टिंग करने के तरीके से जाने जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
sd
शूल, सत्या, राजनीति, गैंग्स ऑफ वासेपुर जैसी हिट फिल्मों में अपनी एक्टिंग से लोगों को अपना मुरीद बना देने वाले एक्टर मनोज वाजपेयी का कोई सानी नहीं है। उनकी एक्टिंग देख दर्शक हमेशा अचंभे में रहते हैं। अपनी एक्टिंग की बदौलत ही वह कई फिल्मफेयर और राष्ट्रीय पुरस्कार भी जीत चुके हैं। मनोज ने 1996 में आई फिल्म ‘बैंडिट क्वीन’ से फिल्मी करियर की शुरुआत की थी।
विज्ञापन
5 of 6
Irrfan Khan
एक्टर इरफान खान को कौन नहीं जानता। हर फिल्म में उनका अलग स्टाइल और रूप होता है। वह बॉलीवुड ही नहीं हॉलीवुड में भी अपनी पहचान बना चुके हैं। हिंदी फिल्मों जैसे ‘हासिल’, ‘द लंच बॉक्स’, ‘पान सिंह तोमर’, ‘पीकू’ और ‘हिंदी मीडियम’ के अलावा वे हॉलीवुड की ‘स्लमडॉग मिलेनियर’, ‘लाइफ ऑफ पाई’ और ‘जुरासिक वर्ल्ड’ का भी हिस्सा रहे चुके हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।