शाहरुख खान के बेटे आर्यन और श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी को लॉन्च करने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस बारे में दोनों परिवारों में हाई-प्रोफाइल डेब्यू फिल्म की योजना पर काम हो रहा है। संजय लीला भंसाली से लेकर करन जौहर तक से मिलकर बातचीत होने लगी है। गॉसिप गलियारों की मानें तो करन जौहर ने शाहरुख और बोनी कपूर के सामने अपनी फिल्म की प्लानिंग पेश की है, जिसमें दोनों के बच्चों को साथ में लॉन्च करके धमाका करने का विचार है।
{"_id":"5b841f7442c792464f497248","slug":"aryan-will-debut-in-bollywood-with-khushi-kapoor","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हो गया खुलासा, शाहरुख के बेटे इस एक्ट्रेस के साथ बॉलीवुड में करेंगे डेब्यू, करण ने कर ली तैयारी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
हो गया खुलासा, शाहरुख के बेटे इस एक्ट्रेस के साथ बॉलीवुड में करेंगे डेब्यू, करण ने कर ली तैयारी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 27 Aug 2018 09:27 PM IST
विज्ञापन
Aryan Khan
- फोटो : Twitter/Gauri Khan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
khushi kapoor
सूत्रों के मुताबिक करन ने पिछले दिनों श्रीदेवी की बड़ी बेटी जाह्नवी को फिल्म 'धड़क' से बॉलीवुड में लॉन्च करने के बाद छोटी बेटी खुशी के करिअर की बागडोर भी अपने हाथों में ले ली है। उधर, करन के पक्के दोस्त शाहरुख पहले ही उन्हें आर्यन की लॉन्चिंग की योजना बनाने को कह चुके हैं। सूत्र बता रहे हैं कि करन अब ऐसी स्क्रिप्ट की तलाश में हैं जिसमें आर्यन और खुशी दोनों के लिए समान रूप से जगह बनाई जा सके।
Janhvi Kapoor and Khushi Kapoor
- फोटो : ANI
इंडस्ट्री में होने वाली चर्चाओं की मानें तो श्रीदेवी दोनों बेटियों को हीरोइन के रूप में देखना चाहती थीं। जाह्नवी के साथ उन्होंने खुशी को भी अभिनय और सेलेब्रिटी होने की फिलिंग दिलानी शुरू कर दी थी। करन ने श्रीदेवी से वादा किया था कि वह उनकी दोनों बेटियों को अपने बैनर तले लॉन्च करेंगे। उन्होंने अब बोनी कपूर से कहा है कि जाह्नवी के बाद वह जल्द ही खुशी को पर्दे पर लाने को तैयार हैं। जानकार मान रहे हैं कि करन शाहरुख के बेटे आर्यन और श्रीदेवी की बेटी खुशी को एक ही फिल्म में लॉन्च करने में कामयाब रहे तो यह इस दशक का सबसे बड़ा धमाका साबित हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Suhana And Shahrukh Khan
उधर, शाहरुख कैंप से आ रही खबरें बता रही हैं कि किंग खान इन दिनों अपने करियर के साथ आर्यन और बेटी सुहाना के भविष्य को लेकर भी योजनाएं बनाने में जुट गए हैं। सुहाना ने भी तय कर लिया है कि वह फिल्मों में आएंगी। पिछले दिनों वह एक अंग्रेजी पत्रिका का कवर पर भी नजर आई थीं। सुहाना ड्रामा की पढ़ाई कर रही हैं और हाल में इंडस्ट्री के कुछ दिग्गजों के सामने उन्होंने अपने नाटक भी पेश किए।
विज्ञापन
सुहाना खान
बताया जा रहा है कि सुहाना की फिल्मों की पसंद जरा अलग है और उन्होंने अपने पिता से कह दिया है कि वह पारंपरिक बॉलीवुड रोमांटिक फिल्मों से डेब्यू नहीं करना चाहतीं। उन्हें अलग किस्म का रोल चाहिए। सूत्रों की मानें तो सुहाना की यह बात सुनने के बाद शाहरुख ने उनके डेब्यू की जिम्मेदारी करन जौहर के बजाय संजय लीला भंसाली को देने का मन बनाया है। शाहरुख ने भंसाली से कहा कि वह सुहाना के डेब्यू के लिए कोई अनोखा विषय तलाश करें। भंसाली ने उन्हें आश्वस्त किया है कि वे कुछ अलग सोचेंगे।