गांधी जयंती के खास मौके पर रिलीज हुई ऋतिक रोशन, टाइगर श्रॉफ और वाणी कपूर स्टारर फिल्म 'वॉर' बॉक्स ऑफिस पर जोरदार धमाका कर रही है। फिल्म ने जहां पहले दिन ही 53.35 करोड़ रुपये की कमाई कर कई रिकॉर्ड्स बनाए तो वहीं फिल्म अब 200 करोड़ क्लब में शामिल हो गई है। बता दें कि फिल्म ने अभी तक कुल 228.55 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आखिर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई क्यों कर रही है। इस पैकेज में आपको बताते फिल्म के सुपरहिट होने के पांच कारण....
200 करोड़ रुपये से भी आगे निकली ऋतिक-टाइगर की 'वॉर', इन पांच कारणों से कर रही है धाकड़ कमाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
1. ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की जोड़ी
ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ बॉलीवुड के दो ऐसे एक्टर हैं जो न सिर्फ एक्शन और डांस में माहिर हैं, बल्कि साथ ही साथ दोनों की बॉडी भी काफी शानदार है। ऐसे में वॉर में इन दोनों का एक साथ होना फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है। वहीं दोनों की फैन फॉलोइंग भी काफी तगड़ी है।
2. जोरदार एक्शन
पिछले लंबे वक्त से बॉलीवुड में कोई ऐसी फिल्म देखने को नहीं मिली, जिसमें जोरदार एक्शन दर्शकों को देखने को मिला हो। वहीं जो एक्शन फिल्में रिलीज भी हुईं वो भी दर्शकों को हॉलीवुड लेवल का एक्शन नहीं दे पाईं। लेकिन वॉर का एक्शन लेवल हॉलीवुड के एक्शन लेवल को टक्कर देता नजर आ रहा है। इसलिए दर्शक फिल्म की ओर खिंचे चले जा रहे हैं।
3. म्यूजिक, डांस और फिल्म की स्पीड
वॉर के सुपरहिट होने के पीछे जो तीसरा बड़ा कारण है, वो ये कि फिल्म का म्यूजिक दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। इसके साथ ही जबरन का गाने नहीं जोड़े गए हैं। वहीं जो गाने हैं उनमें ऋतिक- टाइगर और वाणी का शानदार डांस देखने को मिल रहा है। इसके साथ ही फिल्म की स्पीड भी अच्छी है। फिल्म आपको जबरन स्लो करके बोर नहीं करती है। ऐसे में लोगों को फिल्म का प्यार मिल रहा है।
4. जोरदार प्रमोशन
फिल्म को यशराज बैनर के तले प्रोड्यूस किया गया है। चूंकि यशराज इसे अभी तक की अपनी सबसे बड़ी फिल्म बता रहा है, ऐसे में उन्होंने इसका जोरदार प्रमोशन भी किया है। न सिर्फ ऋतिक, टाइगर और वाणी ने जगह जगह जाकर फिल्म का प्रमोशन किया। बल्कि साथ ही साथ कई कंटेस्ट भी चलाए गए।