{"_id":"5aec28594f1c1b350b8b80a3","slug":"5-reasons-why-you-should-watch-rajkumar-raj-film-omerta","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भूलकर भी कमजोर दिलवाले न देखें 'आतंकी' राजकुमार राव की ओमर्टा, देखने को मजबूर करेंगे ये 5 कारण","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
भूलकर भी कमजोर दिलवाले न देखें 'आतंकी' राजकुमार राव की ओमर्टा, देखने को मजबूर करेंगे ये 5 कारण
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 04 May 2018 03:09 PM IST
विज्ञापन
rajkumar rao
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकुमार राव की मोस्ट अवेडेट फिल्म 'ओमर्टा' आज रिलीज हो गई। ‘सिटीलाइट्स’, ‘शाहिद’ और ‘अलीगढ़’ जैसी असल जिंदगी की हकीकत दिखाती यह फिल्म हंसल मेहता के निर्देशन में बनी है। फिल्म एक आतंकवादी उमर सईद शेख (राजकुमार राव) की कहानी है जो ब्रिटेन का नागरिक है और लंदन में रहता है। इससे पहले आपने राजकुमार राव को IAS ऑफिसर के किरदार में देखा है इस बार एक आतंकवादी की भूमिका में देखना चाहते हैं तो एक बार सिनेमाघरों का रुख जरूर करें।
rajkumar rao
राजकुमार राव की एक्टिंग
राजकुमार राव ने ओमर्टा के किरदार को बखूबी निभाया है। सच कहा जाए तो राव ने आतंकवादी के किरदार में भी अपनी मासूमियत और फेस एक्स्प्रेशन से जान डाल दी है। फिल्म को रियल लोकेशन पर शूट किया गया है जिसकी वजह से फिल्म में वास्तविकता झलकती है। एक्टिंग के मोर्चे पर तो राजकुमार राव कमाल हैं ही हंसल मेहता का साथ मिलते ही उनकी एक्टिंग निखरकर सामने आती है।

राजकुमार राव
फिल्म की कहानी दमदार
फिल्म की कहानी शुरू से अंत तक आपको बांधने का दम रखती है। ‘ओमर्टा’ एक ऐसी फिल्म है जो दर्शकों की एक खास क्लास के लिए है, जिन्हें रियलिटी को स्क्रीन पर देखना पंसद है। आतंकी ठिकानों, उनके छोटे-छोटे भाषणों को शूट करने साथ निर्देशक ने कुछ असली फुटेज का भी इस्तेमाल किया है। जिससे फिल्म कहीं-कहीं डॉक्यूमेंट्री जैसा आभास देती है।

फिल्म का डायरेक्शन
शाहिद और अलीगढ़ की तरह ओमेर्टा में भी हंसल मेहता ने स्क्रिप्ट और निर्देशन की लगाम कसी रखी है और एक घृणित आतंकी की जिंदगी को पर्दे पर उतारा है। फिल्म इस धारणा को तोड़ती है कि गरीबी-अशिक्षा-भूख और अभावों की जिंदगी ही किसी को आतंकवाद की राह पर धकेलती है।

Omerta
फिल्म के किरदार अपने आप में खास
राजकुमार राव की एक्टिंग से तो आप बखूबी वाकिफ होंगे लेकिन फिल्म के अन्य किरदारों में भी इतनी ग्रैविटी है कि वह आपको अपनी ओर खींच लेंगे। 'ओमर्टा' बॉलीवुड में बनी पहली ऐसी फिल्म है जिसमें एक रियल आतंकी की कहानी दिखाई गई है। राजकुमार राव ने फिल्म में अहमद उमर सईद शेख के किरदार को इतने गहराई से पर्दे पर उतारा है, जिसे देखकर कोई भी भारतीय दर्शक इससे नफरत करने लगेगा।