अजय देवगन और काजोल की बेटी नीसा अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। वो कई बार ट्रोलर्स का निशाना बन चुकी हैं। कभी स्किन टोन तो कभी कपड़ों की वजह से उन्हें ट्रोल किया जाता है। ट्रोलर्स की इस हरकत पर अजय देवगन भी भड़क चुके हैं। हाल ही में नीसा मुंबई में अपने पिता अजय देवगन के साथ मंदिर के बाहर नजर आईं। इस दौरान उन्होंने जो कपड़े पहन रखे थे वो कुछ लोगों को पसंद नहीं आए और उन्होंने नीसा को ट्रोल करना शुरु कर दिया। यह पहली बार नहीं है कि नीसा ट्रोलर्स के निशाने पर आई हों। इसके पहले भी नीसा को कई बार ट्रोल किया जा चुका है। जानें कब-कब और किस वजह से यूजर्स के निशाने पर आईं नीसा देवगन।
पहले भी पांच बार ट्रोल हो चुकीं अजय देवगन की बेटी नीसा, इस बार मंदिर में क्रॉप टॉप पहनना बना वजह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिवाली पर अमिताभ बच्चन ने अपने घर पर पार्टी रखी थी। इस पार्टी में बॉलीवुड के तमाम बड़े सेलेब्स ने शिरकत की। इस पार्टी में अजय देवगन का परिवार भी शामिल हुआ। इस मौके पर अजय देवगन की बेटी नीसा ने सफेद रंग का लहंगा पहना था। नीसा का मेकअप यूजर्स को पसंद नहीं आया। दरअसल, नीसा ने आईलाइनर के साथ ग्लॉसी लिपस्टिक लगाई थी और गालों को हाइलाइट किया हुआ था। नीसा बेशक सुंदर लग रही थीं लेकिन यूजर्स ने उनके इस लुक का मजाक उड़ाना शुरू कर दिया।
अजय देवगन के पिता के निधन के अगले ही दिन नीसा सलून के बाहर दिखी थीं। नीसा ब्राउन कार्गो पैंट, वाइट टॉप और वाइट स्नीकर्स में कैमरे को देखकर मुस्कुराती नजर आई थीं। इस तस्वीर के वायरल होते ही नीसा को ट्रोल किया गया था। कुछ यूजर्स का मानना है कि बॉलीवुड सितारों के अंदर संवेदनाएं ही खत्म हो गई हैं। एक यूजर्स ने कमेंट किया कि अभी दादा (ग्रैंडफादर) का निधन हुआ और इसके बाद भी वह सलून सेशन के लिए चली गईं। एक ने लिखा- बहुत निराशाजनक आप कुछ दिन बाद सलून जा सकती थीं।
बांद्रा में नीसा को उनके दोस्तों के साथ देखा गया था। इस वीडियो को मशहूर फोटोग्राफर विरल भयानी ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। वीडियो में नीसा अपने दोस्तों के साथ रेस्टोरेंट से बाहर निकलती हुई दिखाई दे रही हैं। जिसमें उनके चेहरे के भाव को लेकर ट्रोल किया जा रहा है। एक यूजर ने लिखा- 'अजय देवगन का फीमेल वर्जन।' एक और यूजर ने लिखा था- 'क्या ये रो रही है?' वहीं एक और यूजर ने लिखा था- 'ये ऐसे क्यों निकल रही है जैसे किसी ने उसे मारा हो?' इतना ही नहीं एक यूजर ने तो लिखा था- 'डर रही है या डरा रही है?'
#nysadevgn with her friends today
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on
कुछ दिन पहले अजय देवगन परिवार के साथ घूमने गए थे। इस बीच काजोल की बेटी नीसा की सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हुई थी जिसमें वह शॉर्ट ड्रेस में दिखी थीं। इस ड्रेस की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही उन्हें जमकर ट्रोल किया गया था। इस तस्वीर में नीसा नीले रंग की ड्रेस पहनी हुई है जो एक नजर देखने में आपको हुडी लग सकती है। यह ड्रेस काफी छोटी थी जिसकी वजह से नीसा यूजर्स के निशाने पर आ गई थीं। नीसा की इस तस्वीर पर एक यूजर ने लिखा था - 'ओ तेरी..ये पैंट पहनना भूल गई है।' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा था - 'इसे क्या हुआ ये क्या ड्रेस पहन रखी है।'
यह भी पढ़ें- चेहरा छिपाए मेट्रो में घूमती दिखीं सारा अली खान, फैंस भी देखकर नहीं पहचान पाए