{"_id":"5add8d4a4f1c1b87028b6018","slug":"5-times-when-sapna-choudhary-run-from-mid-of-the-performance","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सपना चौधरी कभी शो छोड़कर भागीं कभी बुलानी पड़ी पुलिस, 5 मौके जब भीड़ ने कर दी ऐसी हरकत","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सपना चौधरी कभी शो छोड़कर भागीं कभी बुलानी पड़ी पुलिस, 5 मौके जब भीड़ ने कर दी ऐसी हरकत
Tue, 24 Apr 2018 07:41 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 24 Apr 2018 07:41 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
sapna chaudhary
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी ने बिग बॉस 11 के बाद से देशभर में पहचान बना लीं। पहले वह केवल स्टेज शो करती थीं लेकिन अब तो सपना फिल्मों और टीवी शोज में भी नजर आ रही हैं। इसके अलावा जब भी उन्हें समय मिलता है स्टेज पर परफॉर्म करती हैं। सपना चौधरी के फैंस किस कदर उनके दीवाने हैं इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि शो के दौरान भीड़ को संभालना मुश्किल हो जाता है और उन्हें शो बीच में ही छोड़कर जाना पड़ता है। चलिए ऐसे ही कुछ मौकों के बारे में बताते हैं जब सपना को स्टेज छोड़कर जाना पड़ा।
2 of 6
sapna chaudhary
- फोटो : अमर उजाला
21 अप्रैल की रात को सपना चौधरी हरियाणा के फरीदाबाद में लाइव परमफॉर्मेंस दे रही थीं। इस दौरान सपना क्रीम कलर की ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। ग्राउंड खचाखच सपना के फैन्स से भरा हुआ था। टाइट सिक्योरिटी के बावजूद सपना के फैन्स उन्हें करीब से देखने को उतावले होने लगे और पुलिस के लिए भीड़ संभालना मुश्किल हो गया, फिर क्या था सपना को मजबूरन शो के बीच से भागना पड़ा।
3 of 6
SAPNA CHOUDHARY
- फोटो : SELF
ग्वालियर के एक मैरिज होम में 4 अप्रैल को सपना चौधरी का डांस का प्रोग्राम था। डांस के दौरान दर्शकों ने जमकर हंगामा किया और पत्थर व पानी की बोतलें फेंकनी शुरू कर दीं। इसके बाद पुलिस ने लाठियां भांजी और दर्शकों को काबू किया। इस उपद्रव के कारण सपना चौधरी 5 मिनट ही डांस कर पाई और प्रोग्राम कैंसिल करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
sapna chaudhary
फरवरी में कानपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भी ऐसा ही हुआ था। भीड़ इस कदर बेकाबू हो गई कि शो बीच में ही रोकना पड़ा। यहां तक कि सपना के माइक थामकर विनती करने पर भी भीड़ नहीं मानी और पुलिस को लाठीचार्ज तक करना पड़ा।
विज्ञापन
5 of 6
sapna chaudhary
- फोटो : अमर उजाला
सितंबर 2017 में गाजियाबाद में जब सपना चौधरी स्टेज पर आईं तो लोग उनके ठुमके देखने के लिए बेकाबू हो गए। वह कुछ देर ही डांस कर सकीं और फिर कार्यक्रम बीच में ही छोड़ना पड़ा। मंच तक पहुंचने की होड़ में भीड़ ने बेरीकेडिंग तक तोड़ दी थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।