फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वो चार मौके जब ट्रोल हुईं सांसद नुसरत जहां, पहले जींस पर उठे सवाल तो अब चूड़ी बिंदी पर

Sun, 30 Jun 2019 06:49 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sun, 30 Jun 2019 06:49 PM IST
विज्ञापन
5 Times When Tmc MP Nusrat Jahan Trolled For different reason
नुसरत जहां - फोटो : Instagram

बंगाली सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस नुसरत जहां बशीरहाट लोकसभा सीट से तृणमूल कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ीं और बहुत बड़ी जीत दर्ज की। नुसरत ने भाजपा उम्मीदवार सायंतन बसु को 350369 मतों से हराया। हालांकि सासंद बनने के बाद से ही नुसरत को कभी उनके कपड़ों के लिए तो कभी गैर धर्म के लड़के से शादी करने के लिए लगातार ट्रोल किया जा रहा है। नुसरत अच्छे से जानती हैं कि इन ट्रोलर्स को कैसे जवाब देना है। आज हम उन मौको के बारे में बताने जा रहे हैं जब नुसरत को ट्रोल किया गया।

5 Times When Tmc MP Nusrat Jahan Trolled For different reason
Nusrat Jahan and Mimi Chakraborty - फोटो : Twitter

पहली बार संसद में कपड़ों के लिए ट्रोल

जब सांसद नुसरत पहली बार संसद गयीं तो तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी पोस्ट की। तस्वीरों में नुसरत के कपड़ों और तस्वीर के लिए दिए गए पोज पर कुछ लोग आपत्ति जताने लगे। एक यूजर ने लिखा- बशीरहाट के लोगों शर्म करो शर्म। ऐसी औरत को चुनकर तुमने संसद का मजाक उड़ाया है। एक यूजर ने लिखा- ये देश की संसद है या फैशन शो? एक ने लिखा- संसद फोटो स्टूडियो नहीं है। जरा फॉर्मल कपड़े पहनना शुरू कीजिए। 

5 Times When Tmc MP Nusrat Jahan Trolled For different reason
Nusrat Jahan and Nikhil Jain - फोटो : twitter

शादी के कारण संसद नहीं पहुंच पाने पर ट्रोल हुईं नुसरत जहां
नुसरत जहां ने कुछ दिन पहले ही नुसरत ने बिजनेसमैन निखिल जैन (Nikhil Jain) से शादी की। शादी की वजह से नुसरत संसद भवन में शपथ ग्रहण समारोह में नहीं जा पाईं जसके बाद उन्हें जमकर ट्रोल किया गया। यूजर्स इस बात से बेहद दुखी हो गए कि उनके सांसद ने शादी करने के लिए पहले दिन का पार्लियामेंट सेशन मिस कर दिया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
5 Times When Tmc MP Nusrat Jahan Trolled For different reason
मिमि चक्रवर्ती और नुसरत जहां - फोटो : PTI

जब साड़ी पहन संसद पहुंचीं नुसरत जहां
शादी के बाद 25 जून को नुसरत पहली बार संसद पहुंचीं और उन्होंने शपथ ली। इस दौरान उनकी मांग का सिंदूर चर्चा का विषय बना। मांग में सिंदूर, हाथ में मेहंदी, लाल चूड़ा और साड़ी... नुसरत इस बार एकदम इंडियन स्टाइल में संसद पहुंचीं। इस बार नुसरत अपनी मांग में भरे सिंदूर को लेकर लोगों के निशाने पर आईं। लोगों का कहना था कि नुसरत एक मुस्लिम महिला हैं तो वो सिंदूर कैसे लगा सकती हैं। मांग में सिंदूर देख नुसरत से ये सवाल किया जा रहा था कि क्या उन्होंने अपना धर्म बदल लिया है। 

विज्ञापन
5 Times When Tmc MP Nusrat Jahan Trolled For different reason
nusrat jahan - फोटो : social media
वहीं इस मामले पर नुसरत ने कहा कि वो इस मामले पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहतीं। उन्होंने कहा, वो जन्म से इस्लाम को मानती आई हैं और हमेशा इस्लाम को मानेंगी। लेकिन शादी के बाद वो अपने पति के घर के रीति रिवाज़ों को भी फॉलो करेंगी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed