फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IFFI Goa 2024: ‘अच्युतम् केशवम् राम नारायणम्’ के साथ इफ्फी, गोवा का शंखनाद, फिल्म ‘बेटरमैन’ रही उद्घाटन फिल्म

Wed, 20 Nov 2024 09:53 PM IST
Pankaj Shukla पंकज शुक्ल
Updated Wed, 20 Nov 2024 09:53 PM IST
विज्ञापन
55th IFFI GOA International Film Festival Of India kicks off with Better Man Prasar Bharti launches own OTT
IFFI Goa 2024 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

भारत का 55वां अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह यानी कि इफ्फी, गोवा बुधवार को यहां श्यामा प्रसाद मुखर्जी इनडोर स्टेडियम में सनातन संस्कृति के सबसे प्रसिद्ध श्लोक ‘अच्युतम् केशवम् राम नारायणम्’ के साथ प्रारंभ हो गया। निर्देशक माइकल ग्रेसी की दुनिया भर में चर्चित हो रही फिल्म ‘बेटर मेन’ के प्रदर्शन के साथ फिल्म समारोह में फिल्मों के प्रदर्शन की शुरुआत हुई। इस साल इफ्फी में 19 फिल्मों के अंतर्राष्ट्रीय प्रीमियर, 43 फिल्मों के एशियाई प्रीमियर और 109 फिल्मों के भारतीय प्रीमियर प्रस्तावित हैं। इस बार से देश के युवा फिल्म निर्देशकों के लिए एक खास पुरस्कार भी शुरू किया जा रहा है। लेकिन, पहले दिन जिस एक बोर्ड पर सबकी निगाहें टिकी रहीं, वह है प्रसार भारती का अपना ओटीटी ‘वेव्स’, जिस पर लोग दूरदर्शन के सारे कार्यक्रम घर बैठे अपने मोबाइल के जरिये देख सकेंगे।

55th IFFI GOA International Film Festival Of India kicks off with Better Man Prasar Bharti launches own OTT
IFFI Goa 2024 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

55वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह की पहली फिल्म ‘बेटरमैन’ रॉबी विलियम्स की सितारों की आकाशगंगा से होकर निकलने की दिल छू लेने वाली कहानी है। फिल्म की कहानी कहने के लिए इसके निर्देशक माइकल ग्रेसी ने जिस तरह के बिंबों का सहारा लिया है, उनके बारे में दुनिया भर में सिनेप्रेमियों के बीच इन दिनों खूब बातें हो रही हैं। इस बार के फिल्म समारोह के निदेशक मशहूर निर्माता-निर्देशक शेखर कपूर हैं और उनकी पहल पर ही फिल्म की के कलाकार और इसके निर्देशक इस फिल्म के गोवा फिल्म फेस्टिवल की उद्घाटन फिल्म बनने के मौके पर मौजूद रहे। शेखर कपूर ने रेड कारपेट पर भी फिल्मी सितारों का खूब स्वागत किया।

55th IFFI GOA International Film Festival Of India kicks off with Better Man Prasar Bharti launches own OTT
IFFI Goa 2024 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इस बार के फिल्म फेस्टिवल में युवा फिल्मकारों पर खास ध्यान दिया गया है। ‘यंग फिल्ममेकर्स- द फ्यूचर इज नाउ’ थीम के इस सेक्शन में 100 युवा फिल्मकारों को मदद दी जा रही है। फिल्म समारोह की शुरुआत राष्ट्रगान से हुई और उसके बाद जैसे ही मंच पर मौजूद कार्यक्रम के संचालकों अभिनेता अभिषेक बनर्जी व अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने मंच संभाला तो लोगों में जोश की लहर सी देखी गई। अभिषेक और भूमि ने अपने संचालन और संयोजन में हास्य का पुट भी खूब इस्तेमाल किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
55th IFFI GOA International Film Festival Of India kicks off with Better Man Prasar Bharti launches own OTT
IFFI Goa 2024 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इस बार के फिल्म फेस्टिवल में अक्की नागेश्वर राव की फिल्म ‘देवदासु’ की खास स्क्रीनिंग होने जा रही है। फिल्म के प्रिंट की फिर से साज संभाल की गई है और इसका रीस्टोर्ड संस्करण फिल्म फेस्टिवल में खास तैयार से दिखाया जाएगा। इसी तरह की कोशिश अमिताभ बच्चन की पहली फिल्म ‘सात हिंदुस्तानी’ के प्रिंट को भी संभालने की गई है। इस फिल्म का भी यहां खास प्रदर्शन होने वाला है। बुधवार शाम को हुए सांस्कृतिक समारोह में हिंदी सिनेमा के जो कलाकार शामिल हुए, उनमें सुभाष घई, अंकिता लोखंडे, गौहर खान, ईशान खट्टर, जयदीप अहलावत, रणदीप हुड्डा और संजय मिश्रा आदि खास रूप से शामिल रहे।
The Sabarmati Report Box Day 6:'द साबरमती रिपोर्ट' के नहीं बदले दिन, छठे दिन महज इतनी रही कमाई

विज्ञापन
55th IFFI GOA International Film Festival Of India kicks off with Better Man Prasar Bharti launches own OTT
IFFI Goa 2024 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

देश में देसी-विदेशी ओटीटी के बीच प्रसार भारती ने अब अपना ओटीटी भी शुरू कर दिया है। गोवा फिल्म फेस्टिवल के पहले दिन यहां श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में इसका एलान करता एक बड़ा सा पोस्टर नजर आया। इस पोस्टर इन दिनों दूरदर्शन पर सबसे ज्यादा देखे जा रहे धारावाहिक ‘सरदार’ के अलावा नए धारावाहिक ‘फौजी 2’ और संजय मिश्रा व करण आनंद की फिल्म ‘जाइए, आप कहां जाएंगे’के पोस्टर भी देखे गए। दूरदर्शन और आकाशवाणी के बाद प्रसार भारती अपने इस ओटीटी के लिए बीते कई महीनों से कार्यरत रहा है और हिंदी फिल्म जगत के तमाम दिग्गज निर्माता इसके लिए लगातार कार्यक्रम बनाते रहे हैं।
Singham Again Collection Day 20: बॉक्स ऑफिस की रेस में बुरी तरह फूली सिंघम की सांस, जानें 20वें दिन का हाल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed