फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Singham Again Collection Day 20: बॉक्स ऑफिस की रेस में बुरी तरह फूली सिंघम की सांस, जानें 20वें दिन का हाल

Wed, 20 Nov 2024 08:53 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 20 Nov 2024 08:53 PM IST
सार

Singham Again Movie Box Office Collection Day 20: रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी मल्टी स्टारर फिल्म 'सिंघम अगेन' दिवाली के मौके पर रिलीज हुई। लेकिन, मनोरंजन का दीया जलाने में यह नाकाम साबित हुई है।

विज्ञापन
Singham Again Movie Box Office Collection Day 20: Ajay Devgn Rohit Shetty Film Total Earnings update
सिंघम अगेन - फोटो : इंस्टाग्राम@ajaydevgn

सिनेमाघरों में भूल भुलैया 3 के साथ ही अजय देवगन की फिल्म 'सिंघम 3' भी लगी। इस फिल्म के ट्रेलर ने दर्शकों के बीच अच्छा-खासा माहौल बनाया। लेकिन, जब सिनेमाघरों में आई तो फसड्डी साबित हुई। भारी-भरकम बजट वाली और कई सितारों से सजी फिल्म अभी तक अपना बजट भी नहीं निकाल पाई है। जानते हैं इसकी आज की कमाई।


The Sabarmati Report Box Day 6: 'द साबरमती रिपोर्ट' के नहीं बदले दिन, छठे दिन महज इतनी रही कमाई

Singham Again Movie Box Office Collection Day 20: Ajay Devgn Rohit Shetty Film Total Earnings update
सिंघम अगेन - फोटो : यूट्यूब

पहले ही हफ्ते मंदी पड़ी रफ्तार
अजय देवगन के अलावा फिल्म सिंघम अगेन में दीपिका पादुकोण, करीना कपूर, अर्जुन कपूर, टाइगर श्रॉफ, रणवीर सिंह और अक्षय कुमार जैसे सितारों मेला जुटा है। इस फिल्म को करीब 350 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया। लेकिन, पहले दिन से ही इसकी हालत खस्ता चल रही है। आलम यह है कि अब इसके लिए बजट भी निकाल पाना दूभर सा लग रहा है। 

Singham Again Movie Box Office Collection Day 20: Ajay Devgn Rohit Shetty Film Total Earnings update
सिंघम अगेन - फोटो : यूट्यूब

पहले हफ्ते ही हुई फ्लॉप साबित
फिल्म सिंघम अगेन ने पहले दिन 43.5 करोड़ रुपये की कमाई की। पहले सात दिनों में इस फिल्म ने सिर्फ 173 करोड़ रुपये का कुल कारोबार किया। इस तरह पहले ही हफ्ते यह फिल्म फ्लॉप साबित हो गई। भूल भुलैया 3 के सामने इसने घुटने टेक दिए। कई सारे सितारे होने के बावजूद दर्शकों में फिल्म के प्रति क्रेज नहीं दिखा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Singham Again Movie Box Office Collection Day 20: Ajay Devgn Rohit Shetty Film Total Earnings update
अर्जुन कपूर-सिंघम अगेन - फोटो : इंस्टाग्राम

न एक्शन पसंद आया न कहानी
दूसरे हफ्ते में यह फिल्म महज 47.5 करोड़ रुपये का ही कारोबार कर सकी। फिल्म सिंघम अगेन को हिट का टैग हासिल करने के लिए कम से कम 700 करोड़ की कमाई करने की जरूरत है। हालांकि, मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए यह अब नामुमिकन सा लगता है। दर्शकों को न तो इस फिल्म की कहानी पसंद आई है और न ही एक्शन। 
Bhool Bhulaiyaa 3 Box Office Day 20: भूल भुलैया 3 का बाल भी बांका न कर सकीं कंगुवा-मटका, जानें आज की कमाई

विज्ञापन
Singham Again Movie Box Office Collection Day 20: Ajay Devgn Rohit Shetty Film Total Earnings update
रणवीर सिंह-अर्जुन कपूर, सिंघम अगेन - फोटो : इंस्टाग्राम

जानें आज 20वें दिन की कमाई
इस फिल्म की कमाई की रफ्तार अब बिल्कुल ठहरती दिख रही है। कल मंगलवार को 19वें दिन फिल्म सिंघम 3 ने 1.5 करोड़ रुपये का कारोबार किया। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक आज बुधवार को फिल्म ने 1.31 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसी के साथ फिल्म की टोटल कमाई  234.81 करोड़ रुपये हो गई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed