{"_id":"673de72c4321384be8022910","slug":"hindi-film-nayak-newton-youngistaan-raajneeti-tamil-film-sarkar-show-real-value-of-vote-inspires-audience-2024-11-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Election Voting Movies: फिल्म नायक से लेकर न्यूटन तक बताती हैं वोट की असल कीमत, दर्शकों को करती हैं प्रेरित","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Election Voting Movies: फिल्म नायक से लेकर न्यूटन तक बताती हैं वोट की असल कीमत, दर्शकों को करती हैं प्रेरित
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पूनम कंडारी
Updated Wed, 20 Nov 2024 07:16 PM IST
सार
आज महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव हुए। कई नामी कलाकार वोट देने मतदान केंद्र पहुंचे और लोगों को वोट डालने का संदेश दिया। इस मौके पर लोगों को कुछ फिल्में भी वोट की अहमियत समझा सकती हैं। जानिए, ऐसी ही फिल्मों के बारे में।
विज्ञापन
1 of 6
फिल्म 'नायक'-'न्यूटन'-'यंगिस्तान'-'राजनीति'
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
सुबह से लेकर अब तक महाराष्ट्र में कई नामी सितारे जैसे अक्षय कुमार, सलमान खान, शाहरुख खान, अनुपम खेर, सोनू सूद वोट डालने के लिए मतदान केंद्र पर पहुंचे। वोट डालने के बाद सभी ने लोगों को भी वोट डालने के लिए कहा और वोट का सही इस्तेमाल करने का संदेश दिया। ऐसा ही संदेश बॉलीवुड की कुछ फिल्में भी देती हैं। हिंदी में कई ऐसी फिल्में बनी हैं, जिनमें चुनाव और मतदान की अहमियत को बहुत अच्छे से समझाया गया है। जानिए, ऐसी कुछ फिल्मों और उनकी कहानी के बारे में।
2 of 6
फिल्म नायक का एक दृश्य
- फोटो : सोशल मीडिया
नायक
साल 2002 में रिलीज हुई अनिल कपूर की फिल्म 'नायक -द रियल हीरो' में एक आम आदमी और पेशे पत्रकार व्यक्ति की एक दिन के मुख्यमंत्री बनने की कहानी है। एक दिन में ही वह सबकुछ बदल देता है, लोगों की समस्याओं को हल कर देता है। इस फिल्म में भष्ट्र मुख्यमंत्री की भूमिका में अमरीश पुरी नजर आए। वह शिवाजी यानी अनिल कपूर के किरदार को चुनौती देते हैं कि एक दिन का मुख्यमंत्री बनकर दिखाओ, तब पता चलेगा कि उनका काम कितना मुश्किल है। शिवाजी यह चुनौती स्वीकार करता है और अपनी ईमानदारी और काम करने के तरीके के कारण, आम लोगों में मशहूर हो जाता है। यह बात भष्ट्र मुख्यमंत्री यानी अमरीश पुरी के किरदार से सहन नहीं होती है, वह शिवाजी पर हमला करा देता है। बाद में शिवाजी चुनावों में खड़ा होने का फैसला लेता है। फिल्म के आखिर में वह चुनाव जीत जाता है और एक ईमानदारी मुख्यमंत्री बनने की शपथ लेता है। यह फिल्म अपनी मजेदार कहानी के जरिए दर्शकों में यह संदेश देने में सफल रहती है कि आम आदमी चाहे तो अपने एक वोट से राजनीतिक स्थिति को बदल सकता है। एक सही व्यक्ति को अपना प्रतिनिधि चुन सकता है।
3 of 6
फिल्म 'न्यूटन' में राजकुमार राव
- फोटो : इंस्टाग्राम-@rajkummar_rao
न्यूटन
साल 2017 में आई फिल्म 'न्यूटन' एक साधारण कहानी के जरिए गंभीर मुद्दा उठाती है। इस फिल्म में एक नया सरकारी क्लर्क मध्य भारत के जंगलों में एक गांव में जाता है, वहां एक मतदान केंद्र में उसकी वोटिंग ड्यूटी लगती है। वह सुरक्षा बलों के साथ मिलकर अच्छे से चुनाव करवाना चाहता है, लेकिन समस्या यह है कि इस काम में नक्सली लोग रूकावट बनते हैं। कैसे वह सरकारी क्लर्क ग्रामीण लोगों से वोट डलवाने में कामयाब रहता है, यही फिल्म की कहानी है। फिल्म 'न्यूटन' जहां वोट के महत्व पर बात करती है, वहीं यह भी बताती है कि वोट कराने की जिम्मेदारी जिन पर होती है, वह किन-किन मुश्किलों से गुजरते हैं। इस फिल्म में राजकुमार राव और पंकज त्रिपाठी अहम भूमिकाओं में नजर आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
फिल्म 'यंगिस्तान'
- फोटो : सोशल मीडिया
यंगिस्तान
फिल्म 'यंगिस्तान (2014)' भी चुनाव और राजनीति पर आधारित एक कहानी रही। इसमें मुख्य किरदार अभिमन्यु जापान में रहता है लेकिन अचानक उसके पिता, जो भारत में एक बड़े मंत्री हैं, उनकी मृत्यु हो जाती है। अभिमन्यु भारत आकर अपने पिता की जगह लेता है, साथ ही वह आम जनता का विश्वास जीतने की कोशिश भी करता है। इस फिल्म में एक सही प्रतिनिधि को चुनने की बात पर जोर दिया गया है। फिल्म में अभिमन्यु के किरदार में अभिनेता जैकी भगनानी नजर आए।
विज्ञापन
5 of 6
फिल्म 'राजनीति'
- फोटो : सोशल मीडिया
राजनीति
फिल्म राजनीति 2010 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में वैसे तो राजनीतिक साजिशों की कहानी को दिखाया गया, लेकिन आखिर में एक सही व्यक्ति को चुनाव जीतने की बात को भी अहमियत दी गई। फिल्म में रणबीर कपूर, कैटरीना कैफ, नाना पाटेकर, मनोज वाजपेयी, अजय देवगन जैसे कलाकारों ने अहम किरदार निभाए थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।