महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए अभिनेता सलमान खान भी मतदान करने पहुंचे। इस दौरान वे भारी-भरकम सुरक्षा घेरे में नजर आए। अभिनेता ने मुस्कुराते हुए फैंस से मुलाकात की। मतदान केंद्र पर भी सुरक्षा बल तैनात दिखा। अभिनेता भारी सुरक्षा बल के साथ मतदान केंद्र पर पहुंचे। उन्हें देख फैंस जोर-जोर से भाईजान-भाईजान कहकर पुकारने लगे। वहीं, कुछ फैंस ने तो डिमांड कर डाली कि वे मतदान करने के बाद मतदान चिन्ह लगी उंगली दिखाकर फोटो कराएं। इसके अलावा बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान भी अपने परिवार के साथ वोट डालने पहुंचे।
Maharashtra Elections 2024: भारी-भरकम सुरक्षा घेरे में वोट डालने पहुंचे सलमान, किंग खान ने सपरिवार किया मतदान
Maharashtra Elections 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है। फिल्मी सितारों ने भी लोकतंत्र के इस पर्व में हिस्सा लिया है और बतौर नागरिक अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए मतदान किया है। अभिनेता सलमान खान भी भारी सुरक्षा में मतदान करने पहुंचे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रखा गया सुरक्षा का खास ख्याल
सलमान खान को गैंगस्टर लॉरेन्स बिश्नोई की तरफ से कथित तौर पर जान से मारने की लगातार धमकियां मिल रही हैं। इस बीच उनकी सुरक्षा और पुख्ता कर दी गई है। वे कहीं भी जाते हैं तो हैवी सिक्योरिटी के साथ चलते हैं। आज 20 नवंबर को एक्टर जब वोट डालने पहुंचे, तब भी उनकी सुरक्षा का खास ख्याल रखा गया।#WATCH | Actor Salman Khan leaves after casting his vote for #MaharashtraElections2024 pic.twitter.com/nQ2NlrlO1o
— ANI (@ANI) November 20, 2024
चप्पे-चप्पे पर निगरानी
सलमान खान की सुरक्षा में चप्पे-चप्पे पर पुलिस ने कड़ी निगरानी रखी। मतदान केंद्र पर भारी-भरकम पुलिस बल तैनात दिखा। इसके अलावा खुद भाई जान के साथ सुरक्षा का मजबूत घेरा नजर आया। अपनी कार से उतरकर मतदान के लिए जाते वक्त सलमान खान ने फैंस का अभिवादन किया।
Shah Rukh Khan: जल्दी मर जाने के विचार से दोषी महसूस करते हैं शाहरुख खान, आखिर क्यों सोचते हैं ऐसा?
सलमान खान का वर्क फ्रंट
अभिनेता सलमान खान इन दिनों रियलिटी शो बिग बॉस 18 को होस्ट कर रहे हैं। इसके अलावा वे अपनी आागमी फिल्मों की तैयारियों में भी व्यस्त हैं। उनकी फिल्म सिकंदर अगले साल ईद के अवसर पर रिलीज होगी। इसमें एक्शन का तगड़ा डोज मिलेगा।
Live Maharashtra Election 2024: सलमान ने कड़ी सुरक्षा के बीच किया मतदान, गोविंदा-रणबीर भी वोट डालने पहुंचे
शाहरुख खान ने किया मतदान
अभिनेता शाहरुख खान भी अपने परिवार के साथ मतदान करने पहुंचे। शाहरुख खान व्हाइट शर्ट में नजर आए। उनके साथ बेटी सुहाना, बेटा आर्यन और पत्नी गौरी खान भी वोट डालने के लिए पहुंचे।