बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने हाल में ही कहा है कि वो जल्दी मरने के विचार को लेकर अपराध बोध महसूस करते हैं। इस दौरान उन्होंने अपने बच्चों को एक खुशहाल और स्वस्थ जीवन देने के दृढ़ संकल्प को जाहिर किया है। उन्होंने अपने बच्चों को बेहद खूबसूरत बताते हुए एक पिता के रूप में अपने बच्चों के प्रति गहरे प्रेम को जाहिर किया। दुबई में ग्लोबल फ्रेट समिट में, शाहरुख खान ने दर्शाया कि कैसे उनके माता-पिता के जल्दी हुए देहांत ने उनकी सफलता की प्रेरणा को आकार दिया।
Shah Rukh Khan: जल्दी मर जाने के विचार से दोषी महसूस करते हैं शाहरुख खान, आखिर क्यों सोचते हैं ऐसा?
Shah Rukh Khan on Dying early: शाहरुख खान ने हाल में ही अपने माता-पिता को जल्दी खो देने के दुख को लेकर बात की है। इस दौरान उन्होंने अपने बच्चों का जिक्र करते हुए कहा कि उन्हें भी जल्दी मर जाने के विचार से अपराध बोध महसूस होता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काल्पनिक तौर पर माता-पिता को इस तरह से आश्वस्त करते थे शाहरुख
शाहरुख खान ने कहा कि उनकी प्रेरणा अपने माता-पिता को आश्वत करने से मिली, जिसमें उन्होंने कल्पना करते हुए खुद से कहते थे, "मैं अच्छा कर रहा हूं। आप दोषी महसूस मत करना कि आप जल्दी मर गए।" अभिनेता ने कहा कि उनके इस विचार ने उनके अभिनय सफर को आकार देने मदद की। इसके साथ ही उनके अपने बच्चों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को भी गहरा किया। शाहरुख ने कहा कि अब, वह उनकी खुशी, स्वास्थ्य और उन्हें हर चीज हासिल हो ये सुनिश्चित करने पर ध्यान केंद्रित करते हैं। इसके साथ ही वह उनकी सुंदरता, दयालुता और समर्पण पर बहुत गर्व व्यक्त करते हैं।
जल्दी मर जाने के विचार से दोषी महसूस करते हैं अभिनेता
अभिनेता ने अपने जल्दी मर जाने के विचार को लेकर कहा कि वो ऐसा सोच के खुद को दोषी महसूस करते हैं। उन्होंने कहा,"अगर मैं जल्दी मर गया, तो मुझे बहुत दोषी महसूस होगा। हमारे माता-पिता हमें याद कर रहे होंगे। अब मैं अपने बच्चों के लिए अच्छे तरीके से दृढ़ संकल्पित हूं कि उनका जीवन स्वस्थ होना चाहिए, वे खुश रहें।" किंग अभिनेता ने बताया कि वे तीनों बहुत खूबसूरत, बहुत प्यारे और मेहनती हैं।
Salman Khan: भारी-भरकम सिक्योरिटी में मतदान करने पहुंचे सलमान खान, प्रशंसकों ने कर डाली ये डिमांड
माता-पिता को आत्मा के रूप में साथ महसूस करते हैं शाहरुख
अभिनेता ने अपने माता-पिता, मीर ताज मोहम्मद खान और लतीफ फातिमा खान को खोने के दुख से उबरने के अपने सफर के बारे में भी बात की। 14 साल की उम्र में अपने पिता और एक दशक बाद अपनी मां को खोने के बाद, उन्होंने अपनी बहन के साथ जीवन जीने को आगे बढ़ाने की बात की है। इसमें उन्होंने दुनिया का सामना अकेले करते हुए उनके बीच के गहरे बंधन पर जोर दिया। माता-पिता के जाने के बावजूद, शाहरुख को इस बात से सुकून मिलता है कि उनके माता-पिता अभी भी आत्मा के रूप में उनके साथ हैं। वह उनकी मौजूदगी को महसूस करते हैं और किसी दिन उनसे फिर से मिलने की उम्मीद करते हैं।
Abhishek Bachchan: पिता से खुद को बेहतर ड्राइवर मानते हैं अभिषेक, अमिताभ की इस दिलचस्प आदत का भी किया जिक्र
आर्यन खान बतौर निर्देशक करने वाले हैं शुरुआत
बात करें शाहरुख खान के वर्क फ्रंट की, तो वह जल्द ही सुजॉय घोष द्वारा निर्देशित फिल्म किंग में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में वह अपने बेटी सुहाना खान के साथ के नजर आने वाले हैं। इसके अलावा उनके बेटे आर्यन खान स्टारडम सीरीज के साथ निर्देशक के रूप में बॉलीवुड में अपनी शुरुआत करने वाले हैं। इसका प्रीमियर नेटफ्लिक्स पर होगा।
Best Songs of AR Rahman: सीधे दिल में उतरते हैं एआर रहमान के ये गाने, प्लेलिस्ट में कर सकते हैं शामिल