फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

59 साल का हुआ दूरदर्शन चैनल, इन 5 शो में से ये हुआ था घर-घर में जबरदस्त हिट

Sat, 15 Sep 2018 01:52 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 15 Sep 2018 01:52 PM IST
विज्ञापन
59 Years Of Doordarshan here are 5 top tv serials of doordarshan

भारतीय लोक सेवा प्रसारण 'दूरदर्शन' को आज पूरे 59 साल हो गए हैं। साल 1959 को 15 सितंबर के ही दिन इसे लॉन्च किया गया था। जो कि आधुनिक भारत के लिए बेहद महत्वपूर्ण दिन माना जाता है। अगर दूरदर्शन के लोगो को देखें तो यह एक आंख की तरह लगता है। जिससे हम दुनिया जहान के सारे दृश्य देख पाएं। देश में टीवी के शुरुआती दौर में जिन कार्यक्रमों ने धूम मचाई थी, आज भी उनकी यादें करोड़ों जेहन में ताजा हैं। आइए बात करते हैं उनमें से 5 सीरियल्स के बारे में।

59 Years Of Doordarshan here are 5 top tv serials of doordarshan
hum log

हम लोग
मनोहर श्याम जोशी का शो 'हम लोग' उस दौर का सबसे बेहतरीन शो था। 154 एपिसोड वाला यह धारावाहिक 7 जुलाई, 1984 को शुरू हुआ और 17 दिसंबर, 1985 तक दूरदर्शन पर प्रसारित हुआ. इसके निम्न मध्यवर्गीय पात्र न सिर्फ दर्शकों से कनेक्ट करने में कामयाब रहे, बल्कि वे आम लोगों की बात उन्हीं की जुबान में करते दिखे। पारिवारिक घटनाक्रमों पर आधारित इस कार्यक्रम ने अपनी अलग ही पहचान बनाई।

59 Years Of Doordarshan here are 5 top tv serials of doordarshan
buniyad

बुनियाद
दूरदर्शन के अपने हर सीरियल का एक फ्लेवर था और हर कोई अपने पसंदीदा सीरियल का इंतजार करता था।भारत में टेलीविजन आने के शुरुआती दौर में बुनियाद सीरियल ने भी अपने दर्शकों के बीच खासी जगह बनाई।इसे रमेश सिप्पी और ज्योति ने निर्देशित किया। इस नाटक की लोकप्रियता इतनी थी कि इसे सालों बाद कई निजी चैनलों ने भी ऑन एयर किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
59 Years Of Doordarshan here are 5 top tv serials of doordarshan
ramayan
रामायण
25 जनवरी, 1987 को इसका टीवी पर आगाज हुआ और 31 जुलाई, 1988 तक इसने दर्शकों और उनके इमोशंस को बांधकर रखा। इस शो की लोकप्रियता इतनी थी की रविवार की सुबह देर तक सोने वाले भी इसे देखने के लिए जल्दी उठ जाया करते थे। इतना ही नहीं शो में भगवान राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल को लोगों ने राम मानना शुरु कर दिया था।
विज्ञापन
59 Years Of Doordarshan here are 5 top tv serials of doordarshan
shaktiman

शक्तिमान
शक्तिमान उस दौर का ऐसा शो था जिसने खासकर बच्चों को दीवाना बनाया। अभिनेता मुकेश खन्ना के जीवंत अभिनय ने इस किरदार को अमर कर दिया। सीरियल ने 400 एपिसोड सफलतापूर्वक पूरे किए और टीवी की दुनिया में छा गया। शो के खत्म होने के बाद छोटी छोटी मगर मोटी बातें खूब पसंद किया जाता था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed