फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राहुल दीक्षित ही नहीं ये 7 कलाकार भी कर चुके हैं सुसाइड, इन 3 की मौत का आज भी कोई सुराग नहीं

Wed, 30 Jan 2019 06:14 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Wed, 30 Jan 2019 06:14 PM IST
विज्ञापन
7 bollywood and tv stars committed suicide before rahul dixit
tv actors

छोटे पर्दे के मशहूर एक्टर राहुल दीक्षित ने आत्महत्या कर ली है। 28 साल के राहुल मुंबई में रहते थे। आज सुबह उनका शव फंदे पर लटका हुआ मिला। आत्महत्या के बाद पहुंची पुलिस ने बताया है कि इस घटना से जुड़ा अभी तक उन्हें कोई सुरग नहीं मिल पाया है। वहीं पुलिस ने एक्सीडेंटल डेथ का केस दर्ज किया है और इस मामले की जांच जारी है। आपको बता दें आत्महत्या का यह पहला मामला नहीं है। राहुल दीक्षित से पहले टीवी शो 'बालिका वधु' की मुख्य अभिनेत्री प्रत्यूषा बनर्जी, बॉलीवुड अभिनेत्री जिया खान और साल 2017 में असमिया फिल्मों की एक्ट्रेस और सिंगर बिदिशा बेजबरुआ ने भी आत्महत्या कर ली थी। 


7 bollywood and tv stars committed suicide before rahul dixit
ravi shankar alok

नाना पाटेकर की फिल्म 'अब तक छप्पन' से अपने करियर की शुरुआत करने वाले असिस्टेंट डायरेक्टर और स्क्रिप्ट राइटर रविशंकर आलोक ने एक बिल्डिंग से कूदकर आत्महत्या कर ली थी। रविशंकर के भाई ने बताया था कि वो लंबे समय से काम ना मिलने के कारण डिप्रेशन में थे। माना जा रहा था कि इसी वजह से उन्होंने आत्महत्या कर ली।

7 bollywood and tv stars committed suicide before rahul dixit
ss - फोटो : ss

अब बात करेंगे फेमस टीवी सीरियल 'बालिका वधू' में आनंदी का किरदार करने वाली एक्ट्रेस प्रत्युषा बनर्जी की। प्रत्युषा अपने मुंबई वाले घर में मृत पाई गई थीं। उन्होंने पंखे से लटक कर आत्महत्या की थी। ऐसे में प्रत्युषा को अस्पताल भी ले जाया गया था लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। वहीं, बिग बॉस के पूर्व कंटेस्टेंट एजाज खान ने इसे मर्डर बताया था। बता दें कि 1 अप्रैल 2016 को प्रत्युषा ने आत्महत्या की थी और उस दौरान वह 25 साल की थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
7 bollywood and tv stars committed suicide before rahul dixit
दिव्या भारती

टॉलीवुड और बॉलीवुड में अपनी खूबसूरती से सबको दीवाना बना देने वाली एक्ट्रेस दिव्या भारती की मौत का दुख आज भी उनके चाहने वालों को बहुत हैं। उन्होंने साउथ की फिल्मों में 13 साल की उम्र से ही डेब्यू कर लिया था। साल 1993 में केवल 19 साल की उम्र में आधीरात को अपार्टमेंट की बिल्डिंग से नीचे गिरने पर उनकी मौत हो गई थी। लेकिन आज तक इस बात का पता नहीं चल पाया है कि यह आत्महत्या थी या मर्डर या फिर अचानक होने वाला हादसा। ये हादसा 5 अप्रैल 1993 में हुआ था। 

विज्ञापन
7 bollywood and tv stars committed suicide before rahul dixit
नसीफा जोसेफ

मॉडल और एक्ट्रेस नफिसा जोसेफ ने अपने वर्सोवा लिंक रोड वाले अपार्टमेंट में  29 जुलाई 2004 को फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली थी। वह इस बिल्डिंग में तीसरे माले पर रहती थीं और उन्होंने सुबह 9 से 10 बजे के बीच यह कदम उठाया था। लेकिन नफिसा के घरवालों ने पुलिस के इसे आत्महत्या बताने पर यकीन नहींं किया। बता दें कि नफिसा 1997 में मिस यूनिवर्स की फाइनलिस्ट में से एक थीं। मौत के वक्त उनकी उम्र 26 वर्ष थी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed