बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर अक्सर चर्चा में बने रहते हैं। अनिल के चर्चा में बने रहने की वजह है उनकी फिटनेस। अनिल कपूर 63 साल के हैं फिर भी उन्हें देखकर कोई कह ही नहीं सकता कि उनकी उम्र इतनी होगी। अनिल कपूर की फिटनेस का राज हर कोई जानना चाहता है। आज की तारीख में आम से लेकर खास तक हर कोई बस यही जानना चाहता है कि आखिर अनिल कपूर 63 साल के होकर भी 36 साल के कैसे दिखते हैं?
63 साल के अनिल कपूर ने समुद्र किनारे लगाई दौड़, जमैका के ओलंपिक विनर योहान ब्लेक भी हुए इम्प्रेस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनिल कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वो अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करते रहते हैं। हाल ही में अनिल कपूर ने एक बार फिर से एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो को देख जमैका के ओलंपिक विनर योहान ब्लेक भी इम्प्रेस हो गए।
अनिल कपूर ने हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में अनिल कपूर अपने ट्रेनर मार्क मीड के साथ बीच पर रनिंग करते नजर आ रहे हैं। वीडियो को साझा करते हुए उन्होंने लिखा, 'लॉकडाउन के दौरान मैं बीच के सपने देख रहा था, कहीं निकलने का सपना देख रहा था। आखिरकार मैं बीच पर पहुंच गया और मेरे ट्रेनर मार्क ने मुझे बहुत तेजी से दौड़ाया। फिटनेस हमेशा सबसे पहले आती है। ये लोकेशन नहीं डेडीकेशन के बारे में है।'
A post shared by anilskapoor (@anilskapoor) on
अनिल कपूर के इस वीडियो को देख जमैका के ओलंपिक विनर योहान ब्लेक भी काफी प्रभावित नजर आए। योहान ने अनिल के इस वीडियो की सराहना करते हुए लिखा, 'अच्छे लग रहे हो मेरे दोस्त'। अनिल कपूर ने भी योहान की सराहना का जवाब दिया। इसके जवाब में अनिल ने लिखा, 'शुक्रिया मेरे दोस्त। तुम्हारी तरफ से सराहना आना मेरे लिए बहुत मायने रखता है'।
बता दें कि योहान जमैका के स्टार फर्राटा धावक हैं जो ओलंपिक विजेता रह चुके हैं। उन्होंने अपनी रफ्तार से कई स्वर्ण पदक हासिल किए हैं। बात करें अनिल कपूर की तो अनिल कपूर हिंदी फिल्मों के दिग्गज अभिनेता हैं। इस उम्र में भी अनिल कपूर फिल्मों में एक्टिव हैं।
पढ़ें: जया बच्चन, रवि किशन और कंगना रणौत के बीच हुआ घमासान, बॉलीवुड हस्तियों ने लिया सपा सांसद का पक्ष