फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Best Actress Award: पूरी हुई फैंस की चाहत, 'सूरराई पोटरू' के लिए अपर्णा को मिला बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड

Fri, 22 Jul 2022 05:12 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Fri, 22 Jul 2022 05:12 PM IST
विज्ञापन
68th National Film Awards: Best Actress Award Goes to Aparna Balamurli for Soorarai Pottru
सूरराई पोटरू - फोटो : सोशल मीडिया

सूचना प्रसारण मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार की घोषणा कर दी गई है। बता दें कि सुबह से सोशल मीडिया पर राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के लिए दो ही नामों की चर्चा चल रही थी। इसमें पहला नाम तमिल फिल्म 'सूरराई पोटरू' का था और दूसरा नाम तमिल अभिनेत्री अपर्णा बालामुरली का। ऐसा लग रहा है जैसे सूचना प्रसारण मंत्रालय ने फैंस के दिल की बात मना ली है। जी हां, शुक्रवार को सूचना प्रसारण मंत्रालय ने बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड तमिल अभिनेत्री अपर्णा बालामुरली को दिया गया है। वहीं सूरराई पोटरू को बेस्ट फीचर फिल्म का अवॉर्ड मिला है। इतना ही नहीं इस फिल्म में मुख्य किरदार निभाने वाले सूर्या को बेस्ट एक्टर के अवॉर्ड से नवाजा गया है।   

68th National Film Awards: Best Actress Award Goes to Aparna Balamurli for Soorarai Pottru
Soorarai Pottru - फोटो : File Photo

किस बारे में है फिल्म?
जिस फिल्म (‘सूरराई पोटरू’) को बेस्ट फीचर फिल्म का अवॉर्ड मिला है उस फिल्म के नाम का अर्थ 'बहादुर की प्रशंसा' है। एयर डेक्कन के संस्थापक कैप्टन जी.आर. गोपीनाथ के जीवन पर आधारित ‘सूरराई पोटरू’ को देश विदेश में काफी सरहाना हासिल हुई है। ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम पर उपलब्ध इस फिल्म को गुनीत मोंगा और सूर्या ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। 

68th National Film Awards: Best Actress Award Goes to Aparna Balamurli for Soorarai Pottru
सूर्या, अपर्णा - फोटो : Instagram

कौन है सूर्या और अपर्णा?
फिल्म के अभिनेता सूर्या दक्षिण सिनेमा का बड़ा नाम हैं। वो नंदा,  तमिल फिल्म गजनी, सिंघम संग कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं। इतना ही नहीं सूर्या बॉलीवुड फिल्म 'रक्त चरित्र' में भी नजर आ चुके हैं। उनकी फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है। बात करें अभिनेत्री अपर्णा बालामुरली की तो वो मलयालम और तमिल सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री हैं। फैंस सिर्फ उनकी अदायगी और खूबसूरती ही नहीं बल्कि उनकी गायिकी के भी दीवाने हैं। इससे पहले उन्होंने फिल्म 'संडे हॉलीडे' में भी काम किया था। 'सोरारई पोटरु' में उनके किरदार को काफी पसंद किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
68th National Film Awards: Best Actress Award Goes to Aparna Balamurli for Soorarai Pottru
द एम्पायर में एसन दौलत के रूप में शबाना आजमी (फाइल फाेटो) - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इन सितारों ने जीते सबसे ज्यादा अवॉर्ड 
वहीं अगर हम उन कलाकारों की बात करें जिनके पास सबसे ज्यादा नेशनल फिल्म अवॉर्ड हैं तो उनमें सबसे पहला नाम शबाना आजमी का है। उन्होंन पांच नेशनल फिल्म अवॉर्ड अंकुर, अर्थ, खंडहर, पार और गॉडमदर के लिए जीते हैं। इसके बाद दूसरे नंबर पर अमिताभ बच्चन हैं। अमिताभ के पास चार नेशनल फिल्म अवॉर्ड, कंगना रणौत के पास चार नेशनल फिल्म अवॉर्ड और तीन बार नेशनल अवॉर्ड पाने वालों की लिस्ट में कमल हासन, नाना पाटेकर, मिथुन चक्रवर्ती और नसीरुद्दीन शाह का नाम शामिल है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed