फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

70 Plus Actors: 70 पार करके भी थके नहीं बॉलीवुड के ये 10 सितारे, हैरीसन फोर्ड को टक्कर देने जा रहे धर्मेंद्र

Sat, 01 Jul 2023 10:41 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजालाअमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजालाअमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: साक्षी Updated Sat, 01 Jul 2023 10:41 AM IST
विज्ञापन
70 Plus Actors amitabh bachchan dharmendra Mithun Sharmila Tagore Shabana Nana Patekar Naseeruddin Rajinikanth
बॉलीवुड सितारे - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

हॉलीवुड अभिनेता हैरिसन फोर्ड का 80 साल की उम्र में फिल्म 'इंडियाना जोन्स एंड द डायल ऑफ डेस्टिनी' में जबरदस्त जोश देखने को मिला है। किसी ने ठीक ही कहा है कि किसी  भी काम को करने के लिए उम्र कोई मायने नहीं रखती, बस काम करने की ललक होनी चाहिए। जिस फुर्ती और आत्मविश्वास के साथ हैरिसन फोर्ड ने फिल्म में अपना किरदार निभाया है, वह काबिले तारीफ है। हिंदी सिनेमा के मेगास्टार अमिताभ बच्चन भी 80 साल की उम्र में जबरदस्त भूमिकाएं निभा रहे हैं, तो वही 88 साल की उम्र में धर्मेंद्र का भी काम के प्रति जबरदस्त जुनून देखने को मिल रहा है। आइये जानते हैं भारतीय सिनेमा के ऐसे दिग्गज सितारों के बारे में, जिनके लिए उम्र कोई मायने नहीं रखती...

70 Plus Actors amitabh bachchan dharmendra Mithun Sharmila Tagore Shabana Nana Patekar Naseeruddin Rajinikanth
धर्मेंद्र - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

धर्मेंद्र 

आठ दिसंबर 1935 को जन्मे हिंदी सिनेमा के हीमैन कहे जाने अभिनेता धर्मेंद्र उम्र के इस पड़ाव पर भी अभिनय में सक्रिय है। धर्मेंद्र ने 25 साल की उम्र में साल 1960 में निर्देशक अर्जुन हिंगोरानी की फिल्म 'दिल भी तेरा हम भी तेरे' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की। अब तक 300 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके धर्मेंद्र हाल ही में जी5 की सीरीज 'ताज -डिवाइडेड बाय ब्लड' के दोनों सीजन में शेख सलीम चिश्ती के किरदार में नजर आए। 28 जुलाई को रिलीज होने जा रही निर्माता -निर्देशक करण जौहर की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में भी वह एक खास किरदार में नजर आएंगे। 88 साल की उम्र में भी धर्मेंद्र का काम के प्रति जुनून देखने लायक है। 

Rhea Chakraborty: रेडियो जॉकी के तौर पर रिया ने शुरू किया था अपना करियर, फिल्मों से ज्यादा विवादों से रहा नाता

70 Plus Actors amitabh bachchan dharmendra Mithun Sharmila Tagore Shabana Nana Patekar Naseeruddin Rajinikanth
अमिताभ बच्चन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अमिताभ बच्चन

हिंदी सिनेमा के मेगास्टार अमिताभ बच्चन उम्र के इस पड़ाव पर सबसे ज्यादा व्यस्त कलाकार हैं। 11 अक्टूबर 1942 को प्रयागराज( इलाहबाद) में जन्मे अमिताभ बच्चन ने साल 1969 में फिल्म 'सात हिंदुस्तानी' के जरिए हिंदी सिनेमा में पदार्पण किया था। यह कहना गलत नहीं होगा कि अमिताभ बच्चन हिंदी सिनेमा के ऐसे अभिनेता है, जिनसे प्रेरणा लेकर हिंदी सिनेमा के कई सितारों ने इंडस्ट्री में अपना एक अलग मुकाम बनाया है। अमिताभ बच्चन ने कई फिल्मों में यादगार भूमिकाएं निभाई हैं। 80 साल की उम्र में भी अमिताभ बच्चन पूरे जोश के साथ काम कर रहे हैं। जल्द ही वह 'गणपत' और 'प्रोजेक्ट के' में दमदार भूमिका में नजर आएंगे।

Vivek Oberoi: 10 डाउनिंग स्ट्रीट में विवेक ओबरॉय ने पीएम ऋषि सुनक से की मुलाकात, तस्वीर साझा कर कहा- शुक्रिया

विज्ञापन
विज्ञापन
70 Plus Actors amitabh bachchan dharmendra Mithun Sharmila Tagore Shabana Nana Patekar Naseeruddin Rajinikanth
रजनीकांत - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

रजनीकांत 

शिवाजी राव गायकवाड़ यानि साउथ सिनेमा के सुपरस्टार रजनीकांत ऐसे सितारे हैं, जिनका हिंदी भाषी दर्शको के बीच भी बहुत बड़ा क्रेज है। 12 दिसंबर 1950 को बेंगलुरू (बंगलौर) में जन्मे रजनीकांत को फिल्मों में सबसे पहला मौका साउथ इंडस्ट्री के दिग्गज निर्देशक के बालाचंदर ने तमिल फिल्म 'अपूर्वा रागंगल' दिया था। रजनीकांत ने अपने  करियर में कई यादगार भूमिकाएं निभाई है। रजनीकांत के उम्र के अभिनेता या तो फिल्मों में चरित्र भूमिकाएं निभा रहे हैं या तो काम से रिटायर हो चुके हैं, लेकिन 73  साल की उम्र में भी रजनीकांत फिल्मों में हीरो की ही भूमिका में नजर आते हैं। रजनीकांत की फिल्म 'जेलर' इसी साल रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में रजनीकांत एक बार फिर एक्शन अवतार में अपने फैंस का मनोरंजन करते दिखाई देने वाले हैं।

Arshad Warsi: अरशद वारसी ने कही मन की बात, बोले, आज भी मेरी सबसे ज्यादा दिलचस्पी निर्देशन में ही है

विज्ञापन
70 Plus Actors amitabh bachchan dharmendra Mithun Sharmila Tagore Shabana Nana Patekar Naseeruddin Rajinikanth
नसीरुद्दीन शाह - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

नसीरुद्दीन शाह

20 जुलाई 1950 को उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में जन्मे अभिनेता नसीरुद्दीन शाह को भारतीय समांतर सिनेमा में उल्लेखनीय योगदान के लिए जाना जाता है। साल 1967 में नसीरुद्दीन शाह ने राजेंद्र कुमार और सायरा बानो की फिल्म 'अमन' में एक छोटी सी भूमिका से अपने करियर की शुरुआत की। नसीरुद्दीन शाह ने 'निशांत', 'आक्रोश', 'स्पर्श', 'जाने दो भी यारो' जैसी कई फिल्मों में यादगार भूमिकाएं निभाई हैं। चाहे कलात्मक फिल्मों हो या फिर व्यवसायिक फिल्में, नसीरुद्दीन शाह की अदाकारी को खूब सराहा गया। नसीरुद्दीन शाह हाल ही में निर्माता-निर्देशक विशाल भारद्वाज के बेटे आसमान भारद्वाज की फिल्म 'कुत्ते' में नजर आए। जी5 की सीरीज 'ताज - डिवाइडेड बाय ब्लड' के दोनों सीजन में उन्होंने अकबर की भूमिका निभाई है। विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी वेब सीरीज 'चार्ली चोपड़ा  एंड मिस्ट्री ऑफ सोलांग वैली' हाल ही में सोनी लिव पर प्रसारित होनी शुरू हुई है।

Bollywood Actors: हसीनाएं ही नहीं ये बॉलीवुड एक्टर्स भी ले चुके हैं ब्यूटी ट्रीटमेंट, चौथा नाम कर देगा हैरान

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed