फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

777 Charlie: फिल्म '777 चार्ली' ने 25 दिनों में की करोड़ो की कमाई, खुश रक्षित शेट्टी ने कर दिया यह बड़ा एलान

Wed, 06 Jul 2022 02:05 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 06 Jul 2022 02:05 PM IST
विज्ञापन
777 Charlie Actor Rakshit Shetty made a big announcement, will donate 5 percent profit to NGO on completion of 25 days of theatrical run
चार्ली 777 - फोटो : सोशल मीडिया

बीते महीने रिलीज हुई फिल्म '777 चार्ली' शानदार कहानी की वजह से अभी तक लोगों के दिलों पर राज कर रही है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 25 दिन पूरे कर लिए हैं। 20 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने अब तक भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 80.48 करोड़ का कलेक्शन किया है। फिल्म के 25 दिन पूरे होने जानकारी 'चार्ली 777' के ऑफिशियल अकाउंट से दी गई है। इस अकाउंट से फिल्म से जुड़े कलाकारों की तस्वीरें पोस्ट की गई हैं जो 25 दिन पूरे होने के बाद आयोजित की गई एक प्रेस मीट की है।

777 Charlie Actor Rakshit Shetty made a big announcement, will donate 5 percent profit to NGO on completion of 25 days of theatrical run
चार्ली 777 - फोटो : सोशल मीडिया
रक्षित शेट्टी ने किया ये बड़ा एलान

रक्षित शेट्टी की इस फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिला है। फिल्म को मिल रहे प्यार के लिए उन्होंने लोगों का आभार व्यक्त किया है। इसके साथ ही रक्षित ने इस शानदार फिल्म को बनाने वाली टीम को फिल्म का 10 प्रतिशत प्रॉफिट देने का एलान किया है। इसके लिए उन्होंने बाकायदा एक ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी किया है। ट्विटर पर जारी किए गए इस बयान में यह भी जानकारी दी गई है कि यह फिल्म अभी भी पूरे भारत में 450 थिएटरों से ज्यादा में चल रही है।

777 Charlie Actor Rakshit Shetty made a big announcement, will donate 5 percent profit to NGO on completion of 25 days of theatrical run
चार्ली 777 - फोटो : सोशल मीडिया
जानवरों के एनजीओ के लिए देंगे दान

फिल्म '777 चार्ली' में इंसान और जानवर के रिश्ते की खूबसूरत कहानी को दिखाया गया है। इस फिल्म को देखकर हर किसी का दिल भर आया। इस फिल्म की आपार सफलता के बाद रक्षित ने फिल्म के प्रॉफिट का पांच प्रतिशत उन एनजीओ को देने का फैसला किया है जो कुत्तों और जानवारों के लिए काम करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
777 Charlie Actor Rakshit Shetty made a big announcement, will donate 5 percent profit to NGO on completion of 25 days of theatrical run
चार्ली 777 - फोटो : सोशल मीडिया
दिग्गज कर चुके हैं फिल्म की तारीफ

इस फिल्म की आम लोगों के साथ फिल्मी कलाकारों और राजनेताओं ने भी पसंद किया है। इस कन्नड़ फिल्म को देखने के बाद कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के आंसू भी छलक पड़े। उनके लिए इस फिल्म की स्पेशल स्क्रिनिंग रखी गई थी। इस फिल्म की उन्होंने जमकर तारीफ की। इसके अलावा सुपरस्टार रजनीकांत को भी यह फिल्म काफी पसंद आई। फिल्म देखकर उन्होंने रक्षित शेट्टी को फोन पर इस शानदार फिल्म को बनाने के लिए बधाई भी दी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed