अभिनेत्री आलिया भट्ट का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ये वीडियो तब का है जब आलिया आठ साल की थीं। परिवार के साथ आलिया एक टीवी शो में पहुंची थीं। वीडियो में आलिया हमेशा की तरह बेहद क्यूट लग रही हैं।
आठ साल की उम्र में टीवी शो में पहुंची थीं आलिया भट्ट, करियर के सवाल पर दिया था ये जवाब
टीवी शो में महेश भट्ट, सोनी राजदान, शाहीन भट्ट, और आलिया भट्ट थे। उनके साथ पूजा भट्ट भी नजर आईं। शो 'जीना इसी का नाम है' को सुरेश ओबेरॉय होस्ट कर रहे थे। सेट पर आलिया और शाहीन से पूछा जाता है कि वो आगे चलकर क्या बनना चाहती हैं, जिसका उन्होंने बेझिझक अंदाज में जवाब दिया।
शाहीन बताती हैं कि वो अभिनेत्री नहीं बनना चाहती हैं। वहीं जब अभिनेता सुरेश ओबेरॉय ने आलिया से पूछा कि वह बड़ी होकर क्या करना चाहती हैं, तो आलिया कहती हैं, 'एक्ट्रेस बनूंगी।'
A post shared by Alia 🌸 FAN PAGE (@aliaabhattpics) on
आलिया बचपन से ही अभिनेत्री बनना चाहती थीं। वो खुद ये बात कई इंटरव्यू में कह चुकी हैं कि जब वो पर्दे पर गोविंदा और करिश्मा को डांस करती देखती थीं तो सोचती थीं कि उन्हें भी इनकी तरह ही डांस करना है। हालांकि तब तक उन्हें अभिनय के बारे में इतना पता नहीं था।
फिल्मों की बात करें तो आलिया धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' कर रही हैं। अयान मुखर्जी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में उनके अपोजिट रणबीर कपूर हैं। साथ ही अमिताभ बच्चन की अहम भूमिका है। फिलहाल लॉकडाउन की वजह से फिल्म की शूटिंग बीच में ही रोकनी पड़ी है।
शाहरुख खान के साथ इस अभिनेत्री ने किया था डेब्यू, गुपचुप शादी करके सबको कर दिया था हैरान
