सब्सक्राइब करें

राजामौली ने बदली फिल्म 'आरआरआर' की रिलीज की तारीख, बढ़ा दिया दर्शकों का इंतजार

अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Avinash Pal Updated Sat, 09 May 2020 06:17 PM IST
विज्ञापन
SS Rajamouli RRR starring Ram Charan Jr NTR Alia Bhatt and Ajay Devgn postponement due to Coronavirus
RRR - फोटो : amar ujala

'बाहुबली' फिल्म के निर्देशक एसएस राजामौली की आने वाली एक और बड़े बजट की फिल्म 'आरआरआर' की रिलीज की तारीख मौजूदा हालात को देखते हुए बदल गई है। पहले यह फिल्म इसी साल जुलाई में रिलीज होने वाली थी लेकिन लॉकडाउन की वजह से बंद हुई फिल्म की शूटिंग के कारण इसके निर्माताओं ने अब इस फिल्म को अगले साल आठ जनवरी को रिलीज करने का फैसला लिया है। 

Trending Videos
SS Rajamouli RRR starring Ram Charan Jr NTR Alia Bhatt and Ajay Devgn postponement due to Coronavirus
RRR - फोटो : instagram

फिल्म के कलाकारों, निर्देशक और निर्माताओं के बीच हुई एक वेब मीटिंग के दौरान सर्व सहमति से इसका फैसला किया गया है। राजामौली की इस फिल्म की जब से घोषणा हुई है तब से यह अपने साढ़े तीन सौ करोड़ के बजट की वजह से चर्चाओं में बनी हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
SS Rajamouli RRR starring Ram Charan Jr NTR Alia Bhatt and Ajay Devgn postponement due to Coronavirus
आरआरआर - फोटो : सोशल मीडिया

हिंदी सिनेप्रेमियों के लिए यह फिल्म इसलिए भी चर्चा का विषय है क्योंकि इसमें हिंदी सिनेमा के दमदार अभिनेता अजय देवगन और शानदार अभिनेत्री आलिया भट्ट भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। देश में लॉकडाउन की वजह से सभी फिल्मों और टीवी धारावाहिकों की शूटिंग बाधित हुई है। पूरी हो चुकी कुछ फिल्मों को ओटीटी पर रिलीज कर दिया गया है वहीं कुछ फिल्मों की लगातार बातचीत जारी है।

SS Rajamouli RRR starring Ram Charan Jr NTR Alia Bhatt and Ajay Devgn postponement due to Coronavirus
RRR - फोटो : social media

राजामौली ने ओटीटी पर रिलीज हो रही फिल्म से सिनेमाघरों को हो रहे नुकसान पर भी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा, 'लॉकडाउन के इस दौर में लोग ऑनलाइन वेब सीरीज और वेब फिल्में देखने में रुचि दिखा रहे हैं। इसलिए, उन्हें सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली फिल्मों से और भी ज्यादा आशा रहेगी। फिल्म निर्माताओं को भी इस पर गहराई से काम करना होगा।' 

विज्ञापन
SS Rajamouli RRR starring Ram Charan Jr NTR Alia Bhatt and Ajay Devgn postponement due to Coronavirus
rrr

राजामौली ने आगे कहा, 'ओटीटी प्लेटफॉर्मों पर कई वैश्विक भाषाओं में कंटेंट उपलब्ध है। दर्शक भी अलग-अलग भाषाओं में फिल्में देखना पसंद कर रहे हैं। इसलिए, तेलुगू फिल्म निर्माताओं को अब और भी ज्यादा रुचिकर सामग्री दर्शकों के सामने पेश करनी होगी।' बता दें कि राजामौली के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में राम चरण, जूनियर एनटीआर, अजय देवगन और आलिया भट्ट मुख्य भूमिकाएं निभा रहे हैं।

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed