सब्सक्राइब करें

शाहरुख खान के साथ इस अभिनेत्री ने किया था डेब्यू, गुपचुप शादी करके सबको कर दिया था हैरान

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sat, 09 May 2020 06:00 PM IST
विज्ञापन
hrishita bhatt birthday special here know about facts
शाहरुख खान और ऋषिता भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री ऋषिता भट्ट 10 मई को अपना जन्मदिन मनाती हैं। ऋषिता का जन्म साल 1981 में मुंबई में हुआ था। उन्होंने लंदन से कॉलेज की पढ़ाई पूरी की। ऋषिता को बचपन से ही डांस का शौक था। उन्होंने कथक की ट्रेनिंग भी ली हुई है। अभिनय की दुनिया में आने से पहले ऋषिता ने मॉडलिंग में भी काफी नाम कमाया। 

Trending Videos
hrishita bhatt birthday special here know about facts
ऋषिता भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

मॉडलिंग के दिनों में ऋषिता ने लिरिल साबुन का विज्ञापन किया था, जिसकी वजह से वो उस प्रोडक्ट का चेहरा बन गई थीं। इसके अलावा ऋषिता म्यूजिक वीडियो 'आंखों में तेरा ही चेहरा' में भी नजर आईं थीं। इसमें उनके साथ अभिनेता शाहिद कपूर थे। ये गाना उस वक्त हर किसी की जुबां पर चढ़ गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
hrishita bhatt birthday special here know about facts
ऋषिता भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

ऋषिता ने साल 2001 में फिल्म 'अशोका' से डेब्यू किया था। वो शाहरुख खान के अपोजिट नजर आई थीं। इसके बाद ऋषिता ने फिल्म 'हासिल' की। सही मायने में इस फिल्म से उन्हें पहचान मिली और सभी ने उन्हें नोटिस किया। फिल्म में इरफान खान, जिम्मी शेरगिल और आशुतोष राणा मुख्य भूमिका में थे। 

hrishita bhatt birthday special here know about facts
ऋषिता भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

इसके साथ ही ऋषिता ने फिल्म 'दिल विल प्यार व्यार', 'अब तक छप्पन', 'जिज्ञासा', 'पेज 3', 'शरारत', 'ढूंढ़ते रह जाओगे', 'शागिर्द', 'अम्मा की बोली', 'अनुराधा', 'मिस टनकपुर हाजिर हो' और 'जुनूनियत' जैसी फिल्में कीं। फिल्मों के अलावा ऋषिता सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती हैं। वो अक्सर फैंस के लिए अपनी तस्वीरें साझा करती रहती हैं। 

विज्ञापन
hrishita bhatt birthday special here know about facts
ऋषिता भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

याद दिला दें कि ऋषिता उस वक्त चर्चा में आई थीं जब पता चला था कि उन्होंने गुपचुप तरीके से शादी कर ली है। चार मार्च 2017 को ऋषिता शादी के बंधन में बंधी थीं। ऋषिता का परिवार चाहता था कि शादी में केवल करीबी लोगों को ही बुलाया जाए इसलिए उन्होंने मीडिया को इससे दूर ही रखा। 

किस्सा: जब मन्ना डे और रफी से किशोर कुमार ने कहा था, ' चलो भाग चलें, तलत महमूद के बाद हमको कौन सुनेगा' 

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed