फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गुस्सैल मिजाज के लिए फेमस थी ये अभिनेत्री, सेट पर कर देती थी पिटाई, एक्टिंग छोड़ अब कर रही ये काम

Sat, 22 Aug 2020 03:56 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sat, 22 Aug 2020 03:56 PM IST
विज्ञापन
90s Actress farah naaz Unseen Picture Then and Now
फराह नाज - फोटो : इंस्टाग्राम

80 और 90 के दशक में अपनी खूबसूरती और अदाकारी से बॉलीवुड पर राज करने वालीं हीरोइन फराह नाज ने कई हिट फिल्में दीं, लेकिन करियर के पीक पर शादी करके वो अचानक गायब हो गईं।  फराह शार्ट टेम्पर्ड, अग्रेसिव एक्ट्रेस मानी जाती थी, वो कब किसे पीट दें या फिर किसी पर हाथ उठा दें, ये कहना मुश्किल था। इन्हीं एक्टिविटीज के चलते फराह नाज 80 के दशक की सबसे विवादित एक्ट्रेस में से एक थी। तब्बू, फराह की छोटी बहन हैं।

90s Actress farah naaz Unseen Picture Then and Now
फराह नाज

अपनी खूबसूरती और अदाकारी से बॉलीवुड पर राज करने वाली फराह नाज ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दीं, लेकिन करियर के पीक पर शादी करके वो अचानक गायब हो गईं। फराह ने बिंदू दारा सिंह से शादी की थी। लेकिन ये शादी ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाई। यश चोपड़ा ने ही फराह को 'फासले' (1985) से बॉलीवुड में ब्रेक दिया था। लेकिन, फराह का यश चोपड़ा की वाइफ पामेला चोपड़ा से झगड़ा हो गया था। 

90s Actress farah naaz Unseen Picture Then and Now
फराह नाज
फराह के बारे में कहा जाता है कि उन्होंने ‘कसम वर्दी की’ फिल्म के सेट पर एक्टर चंकी पांडे की पिटाई कर दी थी। इस बारे में बात करते हुए फराह ने बताया था-  "चंकी हमेशा 'आई एम द मैन’ कहकर भद्दे इशारे करते थे इसलिए उन्होंने एक दिन चंकी को वुमन पावर का एहसास करवाया था।"
विज्ञापन
विज्ञापन
90s Actress farah naaz Unseen Picture Then and Now
फराह नाज

इतना ही नहीं फराह के बारे में ये भी कहा जाता है कि पार्टी में मौजूद एक प्रोड्यूसर को करारा थप्पड़ जड़ दिया था। दरअसल जे पी दत्ता की पार्टी में फिल्म मेकर फारुख नाडियाडवाला ने फराह को बीयर पीने का ऑफर दिया तो उनका झगड़ा हो गया था।

विज्ञापन
90s Actress farah naaz Unseen Picture Then and Now
फराह नाज

बिंदू के बाद फराह ने अभिनेता सुमीत सहगल से शादी कर ली। फराह मुंबई में अपने पति और बेटे के साथ रहती हैं। फराह पहले से काफी बदल चुकी हैं। उनकी तस्वीरों को देख आप अंदाजा लगा सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed