{"_id":"5d2438588ebc3e6ccc03bc46","slug":"a-court-in-ranchi-is-said-to-have-issued-non-bailable-warrant-against-ameesha-patel-in-fraud-case","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"2.5 करोड़ के मामले में अमीषा के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी, इस प्रोड्यूसर ने दर्ज करवाई थी FIR","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
2.5 करोड़ के मामले में अमीषा के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी, इस प्रोड्यूसर ने दर्ज करवाई थी FIR
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Avinash Pal
Updated Tue, 09 Jul 2019 12:23 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
अमीषा पटेल
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
लंबे वक्त से बॉलीवुड से दूरी बनाए रखी हुईं अमीषा पटेल की मुसीबतें बढ़ सकती हैं। दरअसल रांची कोर्ट ने अमीषा पटेल के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिया है। जिसके चलते अमीषा को जेल की हवा खानी पड़ सकती है।
2 of 5
फाइल फोटो
पूरा मामला प्रोड्यूसर अजय सिंह से जुड़ा हुआ है। जहां अमीषा पर प्रोड्यूसर को ढाई करोड़ का चूना लगाने का आरोप लगा है। ऐसे में एक्ट्रेस को 8 जुलाई 2019 को रांची कोर्ट पहुंचने के लिए समन भेजा गया था लेकिन अमीषा वहां नहीं पहुंची।
3 of 5
अमीषा पटेल
बता दें कि न सिर्फ अमीषा बल्कि उनके बिजनेस पार्टनर कुणाल गुमर भी कोर्ट नहीं पहुंचे। जिसके बाद प्रोड्यूसर अजय कुमार सिंह के वकील गोपाल कृष्ण सिन्हा ने कोर्ट में दोनो के खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी करने के लिए अनुरोध किया। बताया जा रहा है कि बहुत ही जल्द रांची पुलिस यहां से अमीषा पटेल की गिरफ्तारी के लिए रवाना हो सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अमीषा पटेल
गौरतलब है कि कुछ महीनों पहले अमीषा ने एक फिल्म के लिए प्रोड्यूसर से ढाई करोड़ रुपए उधार लिए थे। लेकिन बाद में अमीषा ने पैसे लौटाने की बात पर किसी भी तरह का जवाब देना बंद कर दिया था। जिसके बाद प्रोड्यूसर ने इसकी शिकायत दर्ज करवाई।
विज्ञापन
5 of 5
अमिषा पटेल
प्रोड्यूसर अजय सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा था- ' मुझे बताया गया था कि अमीषा की फिल्म जून 2019 में रिलीज होनी थी लेकिन बाद में उसे सिंतबर तक के लिए बढ़ा दिया गया। हालांकि मुझे 3 करोड़ रुपए का चैक दिया गया था लेकिन वो बाउंस हो गया। वहीं बाद में इस बारे में जब मैंने अमीषा से बात करने की कोशिश की तो उनका रवैया और तरीका भी बदल गया।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।