फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस डेरी कंपनी ने अमिताभ बच्चन का बनाया मजेदार वीडियो, बिग बी को 78वें जन्मदिन की इस अंदाज में दी बधाई

Sun, 11 Oct 2020 08:03 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sun, 11 Oct 2020 08:03 PM IST
विज्ञापन
a dairy company have gave tribute to a interesting video to Amitabh Bachchan on his 78th birthday
अमिताभ बच्चन - फोटो : twitter: @SrBachchan

हिंदी सिनेमा के मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने रविवार (11 अक्तूबर) को अपना 78वां जन्मदिन मनाया। इस खास मौके पर फैंस से लेकर फिल्मी सितारों ने बॉलीवुड के 'शहनशाह' को खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी। इस बीच डेरी कंपनी अमूल ने अमिताभ बच्चन को बेहद खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है, जिसकी सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है। 

a dairy company have gave tribute to a interesting video to Amitabh Bachchan on his 78th birthday
अमिताभ बच्चन - फोटो : @SrBachchan

अमूल कंपनी अक्सर देश के सामाजिक- राजनीतिक मुद्दों के अलावा कई बड़ी हस्तियों के कार्टून बनाकर उन्हें याद करती रहती है। अब अमूल ने अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर उनका एक मजेदार कार्टून वीडियो बनाया है। इस वीडियो में अमिताभ बच्चन के करियर की सुपरहिट फिल्मों के कार्टून को मजेदार अंदाज में दिखाया गया है।

a dairy company have gave tribute to a interesting video to Amitabh Bachchan on his 78th birthday
अमिताभ बच्चन - फोटो : Twitter @SrBachchan

इस वीडियो के बैकग्राउंड में अमिताभ बच्चन की चर्चित फिल्म 'हम' का सुपरहिट गाना 'एक-दूसरे से करते हैं प्यार हम' बजता हुआ सुनाई दे रहे हैं। अमूल की ओर से अमिताभ बच्चन के लिए बनाया गया यह बधाई वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। बिग बी के फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर्स भी इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट के जरिए अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
a dairy company have gave tribute to a interesting video to Amitabh Bachchan on his 78th birthday
अमिताभ बच्चन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बात करें अमिताभ के जन्मदिन की तो उन्होंने इस बार कोई उत्सव नहीं मनाने का फैसला किया था और शनिवार की रात भी उन्होंने काम करते ही बिताई। लेकिन, अमिताभ बच्चन के प्रशंसकों का उनके घर पर आना जाना इस बार भी सुबह से ही शुरू हो गया। उनके प्रशंसक सुबह से ही जलसा के सामने गुलदस्ते लेकर पहुंचने लगे थे। एक प्रशंसक ने तो सड़क पर कुछ दूरी पर उनके नाम का बैनर भी टांग रखा था। 

विज्ञापन
a dairy company have gave tribute to a interesting video to Amitabh Bachchan on his 78th birthday
अमिताभ बच्चन - फोटो : वीरल भयानी

हर साल उनके जन्मदिन पर उनके घर के बाहर लोगों का मेला लगता है। कोरोना की पाबंदियां भी इस बार उनके प्रशंसकों को उनके घर तक आने से रोक नहीं पाईं। इस बार भीड़ तो नहीं दिखी लेकिन लोग गुलदस्ते लेकर सुबह से ही उनके घर के बाहर पहुंचते रहे और जो दोपहर तक रुके उन्हें अमिताभ बच्चन ने निराश भी नहीं किया। अमिताभ बच्चन से मिलने हर साल दूर दूर से लोग आते हैं, इस बार इनकी संख्य़ा भले कम रही हो पर जो यहां पहुंचे उनको अमिताभ बच्चन ने अपनी झलक दिखाई जरूर।

पढ़ें: आरे मेट्रो कार शेड परियोजना को लेकर उद्धव ठाकरे के फैसले पर कंगना रणौत ने दी प्रतिक्रिया, कही ये बात

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed