फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आरे मेट्रो कार शेड परियोजना को लेकर उद्धव ठाकरे के फैसले पर कंगना रणौत ने दी प्रतिक्रिया, कही ये बात

Sun, 11 Oct 2020 07:05 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sun, 11 Oct 2020 07:05 PM IST
विज्ञापन
Aarey Metro Car Shed Kangana Ranaut reaction on Uddhav Thackeray decision
कंगना रणौत, उद्धव ठाकरे - फोटो : instagram/kanganaranaut, twitter@OfficeofUT

महाराष्ट्र सरकार ने रविवार को आरे मेट्रो कार शेड परियोजना को लेकर बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने इस परियोजना को अब आरे से स्थानांतिरत करके कांजुरमार्ग पर बनाने का फैसला किया है। आरे मेट्रो कार शेड परियोजना के खिलाफ कई मुंबईवासी के अलावा फिल्मी सितारे भी थे। इस बीच बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत ने आरे कार शेड परियोजना के स्थानांतरित होने पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। 

Aarey Metro Car Shed Kangana Ranaut reaction on Uddhav Thackeray decision
कंगना रणौत और उद्धव ठाकरे - फोटो : twitter@OfficeofUT, Instagram/kanganaranaut

दरअसल आरे मेट्रो कार शेड परियोजना को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसके खिलाफ लंबे समय से फिल्मी सितारे सोशल मीडिया के जरिए आवाज उठा रहे थे। अब इस परियोजना का विरोध करने वाले सितारों को कंगना रणौत ने फैंसी (दिखावटी) कार्यकर्ता बताया है। साथ ही उन्होंने परियोजना के स्थानांतरित होने पर शक्तिशाली और अमीर एजेंडे के अनुरूप शहरीकरण को रोकना बताया है।

Aarey Metro Car Shed Kangana Ranaut reaction on Uddhav Thackeray decision
कंगना रणौत - फोटो : ANI

आरे मेट्रो कार शेड परियोजना को लेकर कंगना रणौत ने ट्विटर पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लिखा, 'पहले तो यह कि दुनिया के कुछ फैंसी एक्टिविस्टों की समस्याएं मुंबई वालों की समस्याएं नहीं हैं, पिछले साल मैंने एक लाख से ज्यादा पौधे लगाए थे, पेड़ों को काटना अच्छा नहीं है, लेकिन केवल शक्तिशाली और अमीर एजेंडे के अनुरूप शहरीकरण को रोकना है। समाधान नहीं बल्कि समस्या का हिस्सा है'।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aarey Metro Car Shed Kangana Ranaut reaction on Uddhav Thackeray decision
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे - फोटो : पीटीआई

सोशल मीडिया पर कंगना रणौत का यह ट्वीट वायरल हो रहा है। अभिनेत्री के फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर्स उनके इस ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। आपको बता दें कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने रविवार को कहा कि हम आरे में प्रस्तावित मेट्रो कार शेड के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों के खिलाफ दर्ज मामलों को वापस ले रहे हैं। उन्होंने कहा, 'हम उन लोगों के खिलाफ दर्ज मामलों को वापस लेते हैं, जो आरे में प्रस्तावित मेट्रो कार शेड के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। प्रस्तावित कार शेड को आरे से कंजूर मार्ग पर स्थानांतरित कर दिया गया है।'

विज्ञापन
Aarey Metro Car Shed Kangana Ranaut reaction on Uddhav Thackeray decision
उद्धव ठाकरे (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

एक वेबकास्ट में ठाकरे ने कहा कि परियोजना को कांजुरमार्ग में एक सरकारी भूमि में स्थानांतरित कर दिया जाएगा और इसके लिए कोई लागत नहीं लगेगी। उन्होंने कहा, 'भूमि बिना किसी शुल्क पर उपलब्ध कराई जाएगी।' उन्होंने कहा कि आरे के जंगल में जो इमारत खड़ी हुई है उसका उपयोग किसी अन्य सार्वजनिक उद्देश्य के लिए किया जाएगा। ठाकरे ने कहा, 'इस उद्देश्य के लिए लगभग 100 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे और यह बेकार नहीं जाएगा।' उन्होंने कहा कि सरकार ने पहले 600 एकड़ की जमीन को जंगल घोषित किया था, लेकिन अब इसे संशोधित कर 800 एकड़ कर दिया गया है। आरे जंगल में आदिवासियों के अधिकारों का कोई उल्लंघन नहीं होगा।

पढ़ें: प्रशसंकों की बदली देख मुंबई के आसमान पर खिल ही गए 78 के अमिताभ, मास्क पहनकर दिखाई चाहने वालों को ये झलक

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed