फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रशसंकों की बदली देख मुंबई के आसमान पर खिल ही गए 78 के अमिताभ, मास्क पहनकर दिखाई चाहने वालों को ये झलक

Sun, 11 Oct 2020 06:36 PM IST
Pankaj Shukla पंकज शुक्ल
Updated Sun, 11 Oct 2020 06:36 PM IST
विज्ञापन
Amitabh Bachchan has meets his fans on 78th birthday at outside of home
अमिताभ बच्चन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अमिताभ बच्चन 78 साल के हो गए। हर साल उनके जन्मदिन पर उनके घर के बाहर यहां लोगों का मेला लगता है। कोरोना की पाबंदियां भी इस बार उनके प्रशंसकों को उनके घर तक आने से रोक नहीं पाईं। इस बार भीड़ तो नहीं दिखी लेकिन लोग गुलदस्ते लेकर सुबह से ही उनके घर के बाहर पहुंचते रहे और जो दोपहर तक रुके उन्हें अमिताभ बच्चन ने निराश भी नहीं किया।

Amitabh Bachchan has meets his fans on 78th birthday at outside of home
अमिताभ बच्चन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अपने पिता हरिवंश राय बच्चन की यादों के साथ अपने 78वें जन्मदिवस के उत्सवों का आनंद मध्यरात्रि से पहले ही आरंभ कर देने वाले बीती सदी के महानायक अमिताभ बच्चन इतवार दोपहर अपने घर के बाहर चहलकदमी करते हुए कैमरों में कैद हुए। अमिताभ बच्चन ने अपने जन्मदिन का कोई उत्सव नहीं मनाने का फैसला किया था और शनिवार की रात भी उन्होंने काम करते ही बिताई। लेकिन, अमिताभ बच्चन के प्रशंसकों का आना जाना इस बार भी सुबह से ही शुरू हो गया। उनके धुर प्रशंसक सुबह से ही जलसा के सामने गुलदस्ते लेकर पहुंचने लगे थे। एक प्रशंसक ने तो सड़क पर कुछ दूरी पर उनके नाम का बैनर भी टांग रखा था। अमिताभ बच्चन से मिलने हर साल दूर दूर से लोग आते हैं, इस बार इनकी संख्य़ा भले कम रही हो पर जो यहां पहुंचे उनको अमिताभ बच्चन ने अपनी झलक दिखाई जरूर।

Amitabh Bachchan has meets his fans on 78th birthday at outside of home
अमिताभ बच्चन - फोटो : twitter: @@SrBachchan

दरअसल, अपने चाहने वालों को सुबह से घर के बाहर जुटते देख अमिताभ बच्चन कोरोना संक्रमण काल में भी पैदल ही घर से बाहर निकल आए। स्पोर्ट्स जैकेट और ट्रैक पैंट पहने अमिताभ बच्चन के साथ सुरक्षा कर्मी भी थे और उन्होंने स्वास्थ्य सुरक्षा के लिहाज से मास्क भी पहन रखा था। अमिताभ बच्चन की आवाज पिछले दो तीन दिन से आपको मोबाइल फोन की रिंग टोन के रूप में भी सुनाई दे रही होगी, जिसमें वह मास्क को कोरोना से भिड़ने के लिए बहुत जरूरी बता रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Amitabh Bachchan has meets his fans on 78th birthday at outside of home
अमिताभ बच्चन - फोटो : twitter@SrBachchan

अमिताभ बच्चन दोपहर में बाहर निकले तो वहां सुबह से मौजूद लोगों और फोटोग्राफरों ने समवेत स्वर में ‘हैपी बर्थ़डे अमितजी’ कहकर स्वागत किया। अमिताभ बच्चन शायद निकले ही इसीलिए थे कि सुबह से सड़क के दूसरी तरफ मौजूद लोग निराश न हों, और उनकी झलक पाकर अपने अपने घर लौट जाएं। ऐसा हुआ भी। अपने चहीते कलाकार की आभा देख ये प्रशंसकों के बादल थोड़ी देर बाद वहां से छंट भी गए। 78 के हो चले अमिताभ ने कल का दिन भी शूटिंग करते बिताया था और आज भी काम में ही व्यस्त रहे।

विज्ञापन
Amitabh Bachchan has meets his fans on 78th birthday at outside of home
अमिताभ बच्चन - फोटो : twitter: @SrBachchan

अमिताभ इन दिनों सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक अपने रियलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के 12वें सीजन की शूटिंग कर रहे हैं। कोरोना से संक्रमित होने के बाद उन्होंने शूटिंग से पहले कई हफ्ते अस्पताल में गुजारे हैं। नानावती अस्पताल से छुट्टी मिलने के कुछ ही दिन बाद अमिताभ ने इस शो पर काम शुरू कर दिया था। अपने जन्मदिन की पूर्वसंध्या पर वह अपने पिता हरिवंश राय बच्चन को याद करते रहे और उन्होंने ट्विटर पर लिखा भी कि बिना मेहनत के जीवन में कुछ मिलता नहीं, बाबूजी कहते थे, जब तक जीवन है, तब तक संघर्ष है।

पढ़ें: भारत के इस पड़ोसी मुल्क में उठी सुशांत को इंसाफ दिलाने की मांग, दिवंगत अभिनेता की बहन ने साझा की तस्वीर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed