{"_id":"5f8300aefff9805947451b7c","slug":"ranu-mandal-again-not-getting-work-due-to-coronavirus-lockdown","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"चार दिन की चांदनी के बाद रानू मंडल की जिंदगी में फिर छाया अंधेरा, कोरोना वायरस ने कर दी ये हालत, एक गाने से बनी थीं स्टार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
चार दिन की चांदनी के बाद रानू मंडल की जिंदगी में फिर छाया अंधेरा, कोरोना वायरस ने कर दी ये हालत, एक गाने से बनी थीं स्टार
कुछ सेकेंड का वीडियो वायरल होने के बाद रानू मंडल (Ranu Mondal) की ऐसी किस्मत बदली कि वह मशहूर हस्ती बन गईं। रानू की आवाज के लोग मुरीद हो गए और लगातार उनके प्रशंसकों की संख्या बढ़ती गई। लेकिन एक प्यार का नगमा है गाकर फेमस हुईं रानू मंडल की जिंदगी में एक बार फिर अंधेरा छा गया है।
2 of 5
रानू मंडल
- फोटो : File Photo
मशहूर संगीतकार हिमेश रेशमिया ने रानू को अपनी फिल्म में गाने का मौका दिया था। फिल्म का गाना 'तेरी-मेरी कहानी' काफी हिट हुआ था। लेकिन अब कोरोना वायरस की वजह से रानू की हालत फिर से खस्ता हो गई है। खबर है कि रानू को मुंबई में कोई काम नहीं मिल रहा है।
3 of 5
रानू मंडल
- फोटो : File Photo
वे इस समय राणाघाट के बेगोपारा में स्थित अपनी मौसी के घर में अकेली रह रही हैं। और पिछले दिनों जो कुछ कमाया ता उससे ही गुजारा कर रही हैं। सोशल मीडिया पर रानू के बारे में एक बार फिर से चर्चा शुरू हो गई है। यूजर्स कह रहे हैं चार दिन की चांदनी फिर अंधेरी रात।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
रानू मंडल
- फोटो : File Photo
रानू कानपुर के एक इवेंट में हैवी मेकअप में पहुंची थीं। जिसके बाद उनकी तस्वीरें वायरल हो गईं। हालांकि वो तस्वीरें फेक थीं। लेकिन यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना कम नहीं किया। इससे पहले फैन के साथ सेल्फी न क्लिक करवाने की वजह से भी उनकी खूब आलोचना हुई थीं।
विज्ञापन
5 of 5
रानू मंडल
- फोटो : File Photo
बता दें कि रानू मंडल अचानक ही एंटरटेनमेंट की दुनिया में सेंसेशन बन गईं। पश्चिम बंगाल के रानाघाट रेलवे स्टेशन पर लता मंगेशकर के मशहूर गीत 'एक प्यार का नगमा है' को गाकर रानू रातोंरात इंटरनेट पर छा गई थीं। इसके बाद उन्होंने हिमेश रेशमिया के साथ गाना गाया। इसके साथ ही वह कई रियलिटी शो भी बतौर गेस्ट बुलाई गई हैं। रानू मंडल को कई पब्लिक इवेंट में भी देखा गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।