सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

AR Rahman: एआर रहमान ने हासिल की एक और उपलब्धि, मलेशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज कराया नाम

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sat, 17 Sep 2022 09:47 AM IST
सार

हिंदी सिनेमा के मशूहर गायक और संगीतकार ए आर रहमान आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। संगीत जगत में अपना अमिट योगदान देने के लिए ए आर रहमान यूं तो कई पुरस्कार हासिल और रिकॉर्ड कायम कर चुके हैं।

 

विज्ञापन
A R Rahman concert organizer enters in Malaysia Book of Records for making announcement from over 10,000 feet
एआर रहमान

हिंदी सिनेमा के मशूहर गायक और संगीतकार ए आर रहमान आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। संगीत जगत में अपना अमिट योगदान देने के लिए ए आर रहमान यूं तो कई पुरस्कार हासिल और रिकॉर्ड कायम कर चुके हैं। इसी बीच अब संगीतकार ने एक और उपलब्धि अपने नाम हासिल कर ली है। हाल ही  में मलेशिया में एक ए आर रहमान संगीत कार्यक्रम के आयोजक ने मलेशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज करा लिया है।

Trending Videos
A R Rahman concert organizer enters in Malaysia Book of Records for making announcement from over 10,000 feet
एआर रहमान - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, सिंगर के आयोजक ने 10,000 फीट से अधिक की ऊंचाई से संगीत कार्यक्रम के बारे में घोषणा करते हुए यह रिकॉर्ड अपने नाम किया है। डीएमवाई के निर्माण अध्यक्ष दातो मोहम्मद युसुफ मलेशिया में ए आर रहमान के संगीत कार्यक्रम की घोषणा करने के लिए अपने सहयोगियों के साथ एक हेलीकॉप्टर से कूद गए। इस दौरान उनके पास पैराशूट भी था।

विज्ञापन
विज्ञापन
A R Rahman concert organizer enters in Malaysia Book of Records for making announcement from over 10,000 feet
एआर रहमान - फोटो : सोशल मीडिया

इस खास पल को ए आर रहमान ने भी अपने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ साझा किया है। उन्होंने अध्यक्ष और उनके सहयोगियों के झंडे के साथ कूदते हुए एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर शेयर किया है। इस वीडियो को ट्वीट करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, "मलेशिया, क्या आप तैयार हैं?" मलेशिया के कुआलालंपुर स्थित नेशनल स्टेडियम बुकित जलील में होने वाले इस कॉन्सर्ट को 'ए आर रहमान- सीक्रेट ऑफ सक्सेस' का नाम दिया गया है। 

A R Rahman concert organizer enters in Malaysia Book of Records for making announcement from over 10,000 feet
एआर रहमान

बता दें कि युसुफ की फर्म डीएमवाई क्रिएशन सात साल की अवधि के बाद मलेशिया में 'मोजार्ट ऑफ मद्रास' के विशाल संगीत कार्यक्रम का आयोजन कर रही है। यह कॉन्सर्ट अगले साल 28 जनवरी को आयोजित किया जाएगा। इससे पहले ने बीते महीने ही एक और उपलब्धि हालिस की थी। एआर रहमान को सम्मानित करने के लिए कनाडा के मरखम शहर की एक सड़क का नाम बदलकर एआर रहमान कर दिया गया है। इससे पहले साल 2013 में मरखम (कनाडा) की ही अन्य सड़क को संगीतकार ए आर रहमान के नाम पर अल्लाह-रखा रहमान सेंट नाम दिया गया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed