फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

EXCLUSIVE: इरफान को याद कर भावुक हुईं मीरा नायर, बोलीं- किताब के इस किरदार में किए थे फेरबदल

Sat, 17 Oct 2020 09:06 PM IST
Pankaj Shukla पंकज शुक्ल
Updated Sat, 17 Oct 2020 09:06 PM IST
विज्ञापन
A suitable boy director mira nair speaks to pankaj shukla remembers irrfan discusses tabu
मीरा नायर - फोटो : File Photo

विश्व सिनेमा में अपनी एक अलग साख रखने वाली निर्देशक मीरा नायर एक बार फिर भारत में रची बसी कहानी लेकर लौटी हैं। उनकी नई वेब सीरीज ‘ए सूटेबल ब्वॉय’ जल्द ही ओटीटी पर रिलीज होने वाली है। ‘अमर उजाला’ से एक खास मुलाकात में मीरा ने बताया कि इस सीरीज में उन्होंने अपने प्रिय अभिनेता इरफान खान के लिए एक रोल को खास तौर से उनकी सेहत के हिसाब बदला था और इरफान भी इस रोल को लेकर काफी उत्साहित थे।

A suitable boy director mira nair speaks to pankaj shukla remembers irrfan discusses tabu
A suitable boy - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

लंदन से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ‘अमर उजाला’ से मीरा नायर ने अपनी इस वेब सीरीज और अपने सिनेमा को लेकर लंबी बातचीत की। उन्होंने कहा कि वह भारतीय सिनेमा पर लगातार नजर बनाए रखती हैं और जो कुछ पिछले कुछ महीनों से हो रहा है उन्हें इस बात को देखकर दुख होता है। मीरा ने कहा कि सिनेमा से जुड़े लोगों का सिनेमा के विकास, इसकी कला और इसकी बेहतरी पर चर्चा की बजाय दूसरे सिनेमा इतर मुद्दों पर अपनी लगातार राय रखना और इसके चलते आ रही नकारात्मकता से वह व्यथित रहती हैं। वह कोशिश करती हैं कि इस सबसे वह दूर ही रहें।

A suitable boy director mira nair speaks to pankaj shukla remembers irrfan discusses tabu
A suitable boy - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

गुरुवार को ही 63 साल की हुई मीरा नायर ने अपनी पहली फिल्म ‘सलाम  बॉम्बे’ में झुग्गियों में रहने वाले बच्चों की ट्रेनिंग के लिए अभिनेता इरफान खान की सेवाएं ली थीं और बहुत बाद में उनके साथ फिल्म ‘नेमसेक’ भी बनाई। ये पूछे जाने पर कि जब दो साल पहले उनको ‘ए सूटेबल ब्वॉय’ निर्देशित करने की जिम्मेदारी मिलती दिखाई दी तो उनके मन में इरफान के लिए इस सीरीज के कौन से किरदार का ख्याल आया? मीरा नायर कहती हैं, ‘मैंने इरफान के लिए नवाब साब वाला किरदार सोचा था। और, उनकी सेहत के हिसाब से ही मैंने इसमें बदलाव भी किए थे ताकि वह चाहें तो इसे आसानी से कैमरे के सामने निभा सकें। लेकिन, ये हो न सका।’

विज्ञापन
विज्ञापन
A suitable boy director mira nair speaks to pankaj shukla remembers irrfan discusses tabu
A suitable boy - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

मीरा नायर ने विश्व सिनेमा को एक अलग गति और एक अलग दिशा देने में भी महती भूमिका निभाई है। उनकी बनाई फिल्में सिनेमा के ऐसे मोड़ मानी जाती हैं, जिन्होंने दूसरे फिल्मकारों के लिए नई दिशाएं खोलीं। इस टिप्पणी पर मीरा नायर दमकते हुए कहती हैं, ‘मेरे योगदान को इस तरह व्यक्त करने के लिए शुक्रिया। लेकिन, ये एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी भी रही है। मैंने कोशिश की है कि मैं मानवीय संवेदनाओं की कहानियों को उनकी पूरी सच्चाई के साथ परदे पर उतारूं और इस बारे में मुझे हमेशा अपने कलाकारों और अपनी टीम का पूरा साथ मिला है।’

विज्ञापन
A suitable boy director mira nair speaks to pankaj shukla remembers irrfan discusses tabu
A suitable boy - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बीबीसी के निर्माण में बनी सीरीज ‘ए सूटेबल ब्वॉय’ में हिंदी सिनेमा के चर्चित व प्रतिष्ठित कलाकारों की एक बहुत बड़ी टीम काम कर रही है। तो इन कलाकारों का चयन शुरू करने के समय किस कलाकार का नाम उनके मन में सबसे पहले आया और क्या वह इस कलाकर को सीरीज में ले भी पाईं? मीरा नायर बताती हैं, ‘जब मुझे पता चला कि इस सीरीज का निर्माण शुरू होने जा रहा है तो मैंने बीबीसी के सामने अपनी दावेदारी पेश की थी। मुझे जिम्मेदारी मिली तो सबसे पहले जो किरदार मेरे जेहन मे था वह था सईदा बाई का किरदार और इस किरदार के लिए मैं सिर्फ एक ही कलाकार को चाहती थी, वह हैं तब्बू। तब्बू ने इस किरदार को निभाया भी बहुत शानदार तरीके से हैं।’

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed