{"_id":"5a7153c44f1c1ba0268b7683","slug":"a-transgender-activist-claims-that-anjali-was-ignored-after-the-success-of-the-film-aruvi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ब्लाकबस्टर फिल्म की ट्रांसजेंडर एक्ट्रेस ने फेसबुक पर डाली पोस्ट, डायरेक्टर पर निकाली भड़ास","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
ब्लाकबस्टर फिल्म की ट्रांसजेंडर एक्ट्रेस ने फेसबुक पर डाली पोस्ट, डायरेक्टर पर निकाली भड़ास
Wed, 31 Jan 2018 12:09 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 31 Jan 2018 12:09 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
aruvi transgender actor anjali
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
साउथ की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'अरुवी' में दमदार रोल निभाने वाली ट्रांसजेंडर एक्ट्रेस अंजली एक बार फिर सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। बता दें, फिल्म अरुवी के फेमस डायरेक्टर अरुण प्रभु पर आरोप है कि उन्होंने फिल्म में काम करने वाली ट्रांसजेंडर एक्ट्रेस के साथ भेदभाव किया है। जिसके बाद सोशल मीडिया पर काफी कंट्रोवर्सी हो गई है।
ट्रांसजेंडर ऐक्टिविस्ट ओलगा ने फेसबुक पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि फिल्म की सफलता के बाद अंजली को तुरंत भूला दिया गया। इतनी ही नहीं फिल्म से जुड़े किसी भी अहम इवेंट्स में भी अंजली को नहीं बुलाया गया।
2 of 4
aruvi transgender actor anjali
बता दें, अंजली ने फिल्म 'अरुवी' में एमली का रोल प्ले किया था जो अपनी फ्रेंड के लिए दुनिया से लड़ती है। उस समय फिल्ममेकर अरुण प्रभु के उठाए गए इस कदम की लोगों ने काफी सराहाना की थी। अंजली को भी उनके रोल के लिए दर्शकों ने खूब सराहा।
3 of 4
aruvi transgender actor anjali
ओलगा ने आरोप लगाया है कि इस फिल्म के लिए अंजली को बाकी कलाकारों से कम फीस भी दी गई है। उन्होंने कहा कि अंजली के साथ बहुत नाइंसाफी हुई है। जबकि दूसरी और इस पूरे मामले पर बात करते हुए डायरेक्टर अरुण प्रभु ने बताया कि अंजली को जानबूझ कर नजरअंदाज नहीं किया गया है। प्रभु ने कहा कि ये बस वक्त का फेर हुआ कि हम जब रजनीकांत से मिलने गए तो अंजली साथ नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
aruvi transgender actor anjali
प्रभु का कहना है, 'हम सभी कलाकारों के साथ एक सा बर्ताव करते हैं। रजनीकांत के मैनेजर का अचानक से फोन आया और उन्होंने कहा कि हम रजनीकांत से मिल सकते हैं। ये अदिति बालन की रिक्वेसट पर हुआ था और हम उन्हें फोर्स नहीं कर सकते थे कि वो सब को लेकर जाएं। डायरेक्टर ने अंजली को कम फीस दिए जाने वाली बात को भी सिरे से खारिज कर दिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।