सब्सक्राइब करें

ड्राइवर ने इस एक्ट्रेस को कार में ही किया अगवा, ट्वीट करके बताई भयानक ट्रिप की सच्चाई

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Mon, 25 Mar 2019 03:46 PM IST
विज्ञापन
aahana kumra held by cab driver on her trip
aahana kumra
फिल्म 'लिपस्टिक अंडर माई बुर्का' में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखा चुकीं अहाना कुमरा एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं । अहाना अपनी किसी फिल्म की वजह से नहीं बल्कि एक हादसे के कारण सुर्खियों में आई हैं । इस बात का खुलासा अहाना ने अपने टि्वटर अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर किया । 

 
Trending Videos
aahana kumra held by cab driver on her trip
Aahana Kumra
दरअसल, अहाना रविवार को शिमला से अमृतसर जा रही थीं । जिस कैब में अहाना थीं, उसके ड्राइवर ने उनके साथ बदसलूकी की । अहाना ने ट्वीट कर इस भयावह ट्रिप के बारे में बताया । उन्होंने कहा कि कैब के ड्राइवर ने फिरौती के लिए उन्हें पकड़ लिया था । 
विज्ञापन
विज्ञापन
aahana kumra held by cab driver on her trip
Aahana Kumra
अहाना ने लिखा, 'मैंने 23 मार्च को मेक माई ट्रिप से कैब बुक की थी । उसी समय ही मैंने सारे पैसे ऑनलाइन दे दिए थे । कैब वाला 4 घंटे देरी से आया । इसके बाद सफर और भी भयानक होता चला गया । कैब ड्राइवर का नाम सुशील था । जो VD ट्रैवल के लिए काम करता है ।'
 

 

 
aahana kumra held by cab driver on her trip
aahana kumra
'उस कंपनी ने कैब ड्राइवर के अकाउंट में पैसे ट्रांसफर नहीं किए । इसके बाद ड्राइवर ने कार आगे बढ़ाने से मना कर दिया । आधी दूर चलकर वो कार रोककर खड़ा हो गया ।' इसके बाद एक्ट्रेस ने मेक माई ट्रिप से संपर्क किया । वहां से उन्हें सही जवाब नहीं मिला । फिर अहाना ने मदद के लिए टि्वटर पर ट्वीट किए । 
 

 
विज्ञापन
aahana kumra held by cab driver on her trip
Aahana Kumra - फोटो : social media
इस दौरान अहाना बार-बार ये कहती रहीं ये बहुत असुरक्षित यात्रा है । उन्होंने अपने फैंस से ये भी कहा कि किसी भी ट्रिप साइट से बुकिंग कराने से पहले सावधानी बरतें । ये बिल्कुल भी भरोसेमंद नहीं होती हैं । अमृतसर पहुंचने के बाद अहाना ने बताया कि अब वो सुरक्षित हैं।   
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed