{"_id":"5c9889b2bdec2214031bc1e9","slug":"deepika-padukone-playing-role-of-acid-attack-survivor-in-film-chhapaak-know-who-is-laxmi-agarwal","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कौन है लक्ष्मी अग्रवाल, जिस पर मनचले ने फेंक दिया था तेजाब अब दीपिका परदे पर दिखाएंगी उसकी सच्चाई","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कौन है लक्ष्मी अग्रवाल, जिस पर मनचले ने फेंक दिया था तेजाब अब दीपिका परदे पर दिखाएंगी उसकी सच्चाई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Mon, 25 Mar 2019 03:23 PM IST
विज्ञापन
1 of 12
chhapaak
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दीपिका पादुकोण की अगली फिल्म 'छपाक' का फर्स्ट लुक आज रिलीज हो गया । दीपिका के इस लुक को देख दर्शक ही नहीं पूरा बॉलीवुड भी हैरान है। विक्की कौशल, आलिया भट्ट, परिणीति चोपड़ा और विक्रांत मेसी जैसे स्टार्स ने दीपिका के लुक की तारीफ की है । दीपिका फिल्म में एसिड अटैक पीड़िता लक्ष्मी अग्रवाल का रोल प्ले कर रही हैं । लुक रिलीज होते ही दीपिका की ये फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है ।
2 of 12
deepika padukone
दीपिका का चेहरा वाकई में जला हुआ लग रहा है । दीपिका और लक्ष्मी को देख पहचानना मुश्किल है कि असली कौन है । इस फिल्म को मेघना गुलजार डायरेक्ट कर रही हैं। लंबे समय से ये फिल्म चर्चा में बनी हुई है । दीपिका और मेघना पहली बार साथ में काम करते दिखेंगे । यह फिल्म 10 जनवरी 2020 को रिलीज होगी।
3 of 12
laxmi agarwal
इस फिल्म को फॉक्स स्टार, दीपिका पादुकोण का 'केए एंटरटेनमेंट' और मेघना गुलजार मिलकर प्रोड्यूसर कर रहे हैं । 'छपाक' को लेकर लक्ष्मी अग्रवाल का भी बयान आ चुका है । उन्होंने कहा था, 'मैं खुश हूं कि पर्दे पर मेरा किरदार दीपिका पादुकोण निभा रही हैं । मुझे उन्हें जज करने का कोई हक नहीं है । मुझे विश्वास है वो बहुत अच्छा करेंगी ।' आइए जानते हैं कौन हैं लक्ष्मी अग्रवाल...
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 12
laxmi agarwal
लक्ष्मी एक एसिड अटैक पीड़िता हैं । लक्ष्मी का जन्म दिल्ली के एक मध्यम वर्गीय परिवार में हुआ था । 15 साल की उम्र में लक्ष्मी ने गायक बनने का ख्वाब देखा था । 32 साल का नदीम खान नाम का एक लड़का उनसे शादी करना चाहता था लेकिन लक्ष्मी को ये रिश्ता बिल्कुल मंजूर नहीं था ।
विज्ञापन
5 of 12
laxmi agarwal
नईम अक्सर लक्ष्मी का पीछा करता था । लक्ष्मी ने कई बार उसे मना किया लेकिन वो नहीं माना । साल 2005 में लक्ष्मी, खान मार्केट में एक किताब की दुकान की ओर जा रही थीं । यहीं पर नईम ने लक्ष्मी के चेहरे पर तेजाब फेंक दिया। लक्ष्मी सड़क पर ही गिर गईं । वो दर्द से तड़प रही थीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।