सब्सक्राइब करें

पत्नी के बर्थडे पर अनिल कपूर ने शेयर की 35 साल पुरानी तस्वीर, बेटी बोलीं- 'मेरे पास शब्द नहीं'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Mon, 25 Mar 2019 01:57 PM IST
विज्ञापन
Anil Kapoor shared romantic post with throwback picture on wife Sunita Kapoor birthday
Anil Kapoor Sunita Kapoor - फोटो : instagram

बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर (Anil Kapoor) की शादी को 35 साल हो चुके हैं। इतने लंबे सफर में अनिल कपूर और सुनीता कपूर (Sunita Kapoor) की बांडिंग दिन पर दिन मजबूत होती चली गई। इन दोनों ने बीते साल सोनम कपूर की शादी की थी। वहीं अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि दूसरी बेटी रिया कपूर की शादी भी जल्द होने वाली है। पत्नी सुनीता कपूर के 54वें जन्मदिन पर अनिल कपूर ने सोशल मीडिया पर एक प्यार भरा पोस्ट लिखा है। 

Trending Videos
Anil Kapoor shared romantic post with throwback picture on wife Sunita Kapoor birthday
Anil Kapoor Sunita Kapoor - फोटो : instagram

अनिल कपूर (Anil Kapoor) के इस पोस्ट से ही आप इस बात का अंदाजा लगा सकते हैं कि वह सुनीता से कितना प्यार करते हैं। अनिल कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है। यह तस्वीर पुरानी है जिसमें अनिल सुनीता को निहारते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए अनिल कपूर ने लिखा - 'मेरी जिंदगी का हर एक दिन बेहतर सिर्फ तुम्हारी वजह से हुआ है। जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं सुनीता कपूर। तुम मेरी हर खुशी की वजह हो। मैं बहुत लकी हूं। लव यू।' 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

This is what being young & in love looks like! Everyday of my life is made better because of her...Happy Birthday @kapoor.sunita! You are the reason for everything! Isn’t she just flawless? I am so lucky! Love you!

A post shared by anilskapoor (@anilskapoor) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Anil Kapoor shared romantic post with throwback picture on wife Sunita Kapoor birthday
Anil Sonam Sunita - फोटो : instagram
अनिल कपूर (Anil Kapoor) के इस पोस्ट के बाद उनकी बेटी और बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने भी सोशल मीडिया पर खास मैसेज लिखा। सोनम कपूर ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर करते हुए लिखा - 'मेरे पास आपको कहने के लिए शब्द नहीं है कि आप मेरी जिंदगी में क्या मायने रखती हैं। आप मेरी हमेशा से रोल मॉडल रही हैं।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

There are no words for how much you mean to me. You have always been the ultimate role model, supporting me and helping me stand taller against whatever I may face in my life. It’s your strength and grace that keeps this family so happy and we all love you for it. Happy Birthday Mom!❤️❤️ #mom #mother #momsarethebest #sunitakapoor

A post shared by Zoya Solanki (@sonamkapoor) on

Anil Kapoor shared romantic post with throwback picture on wife Sunita Kapoor birthday
sonam kapoor, anand ahuja - फोटो : instagram

सोनम कपूर ने आगे लिखा- 'आपने हमेशा मेरा सपोर्ट किया है। ये आपकी शक्ति है जिसकी वजह से यह परिवार इतना खुश है। हम लोग आपसे बहुत प्यार करते हैं। जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं मां।' आपको बता दें, अनिल कपूर और सुनीता कपूर की शादी 19 मई 1984 को हुई थी। एक इंटरव्यू के दौरान अनिल कपूर ने बताया था कि उनकी और सुनीता की पहली मुलाकात कैसी रही थी।

विज्ञापन
Anil Kapoor shared romantic post with throwback picture on wife Sunita Kapoor birthday
Anil Kapoor Sunita Kapoor - फोटो : instagram

अनिल कपूर के मुताबिक - 'मैं जानता था कि शादी करने से पहले मुझे अपने पैरों पर खड़ा होना होगा। वह मेरी जिंदगी का मुश्किल वक्त था और मुझे काम नहीं मिल रहा था। सुनीता ने मुझे उस वक्त सपोर्ट किया। जब मुझे 'मेरी जंग' फिल्म में पहला ब्रेक मिला तो मैंने सोचा कि अब घर आ जाएगा, किचन भी आ जाएगा, अब शादी कर सकते हैं। मैंने सुनीता को फोन किया और कहा कि कल शादी करते हैं। हम लोगों ने शादी कर ली।' 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed