फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aamir Ali: संजीदा-हर्षवर्धन की डेटिंग की खबरों पर आमिर ने तोड़ी चुप्पी, जानें कैसा था अभिनेता का रिएक्शन

Fri, 14 Jul 2023 06:28 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Fri, 14 Jul 2023 06:28 PM IST
विज्ञापन
Aamir Ali reacts ex wife Sanjeeda Shaikh Dating Rumour With actor Harshvardhan Rane said she is free now
आमिर अली मलिक - फोटो : insta

टीवी अभिनेता आमिर अली इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई वेब सीरीज 'द ट्रायल' को लेकर चर्चा में हैं। लेकिन एक और वजह है, जिसकी वजह से उनका नाम लगातार मीडिया सुर्खियों में बना हुआ है। वह और कुछ नहीं बल्कि उनकी पूर्व पत्नी संजीदा शेख और बॉलीवुड अभिनेता हर्षवर्धन राणे के बीच पक रही इश्क की खिचड़ी के कारण है। जहां कुछ दिन पहले हर्षवर्धन ने संजीदा संग डेटिंग की अफवाहों पर रिएक्ट किया था, वहीं अब 'द ट्रायल' का प्रचार कर रहे आमिर अली ने इन खबरों पर चुप्पी तोड़ी है। चलिए जानते हैं संजीदा के रिश्ते की अफवाहों पर उनके पूर्व पति का क्या रिएक्शन है... 

Aamir Ali reacts ex wife Sanjeeda Shaikh Dating Rumour With actor Harshvardhan Rane said she is free now
संजीदा शेख, हर्षवर्धन राणे - फोटो : social media

टीवी की बोल्ड एक्ट्रेसेस में से एक संजीदा शेख और हर्षवर्धन राणे के इश्क के चर्चे पिछले काफी समय से सोशल मीडिया से लेकर सिनेमा जगत में सुर्खियां बटोर रहे हैं। नेटिजन्स दोनों के एक साथ छुट्टियां बिताने का दावा कर रहे हैं, हालांकि दोनों अपने रिश्ते को लेकर चुप्पी साधे हुए हैं। हर्षवर्धन हों या संजीदा दोनों में से कोई भी सामने आकर अपने रिश्ते को कुबूल नहीं कर रहा है। लेकिन गौर करने वाली बात यह भी है कि दोनों में से किसी ने इस रिश्ते की खबरों को नकारा भी नहीं है।  

Aamir Ali reacts ex wife Sanjeeda Shaikh Dating Rumour With actor Harshvardhan Rane said she is free now
आमिर अली - फोटो : instagram

ऐसे में अपनी वेब सीरीज 'द ट्रायल' का प्रमोशन करने के लिए एक इंटरव्यू के दौरान आमिर अली ने इन खबरों को लेकर अपना रिएक्शन दिया। इंटरव्यू में आमिर ने कहा कि वह चाहते हैं कि संजीदा खुश रहें। इतना ही नहीं अभिनेता ने यह भी बताया कि उन्हें अपनी पूर्व पत्नी के रिश्ते के बारे में कोई जानकारी नहीं है। वह बोले, 'उनके लिए यह अब एक स्वतंत्र दुनिया है। मैं चाहता हूं कि वह खुश रहें और वह जो करना चाहती हैं वह करें। मैं इसमें बिल्कुल भी नहीं पड़ना चाहता। मुझे नहीं पता कि कौन किसके साथ डेटिंग कर रहा है। मैं उसके लिए खुश हूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Aamir Ali reacts ex wife Sanjeeda Shaikh Dating Rumour With actor Harshvardhan Rane said she is free now
संजीदा शेख, आमिर अली - फोटो : सोशल मीडिया

संजीदा शेख और आमिर अली, साल 2007 में सीरियल 'क्या दिल में है' की शूटिंग के दौरान करीब आए थे। दोनों की केमिस्ट्री लोगों को खूब पसंद आई थी। वर्षों तक डेटिंग करने के बाद संजीदा और आमिर अली ने 2012 में शादी की थी। उनकी एक बेटी आयरा है, जिसका जन्म सरोगेसी के जरिए हुआ था। हालांकि, शादी ने नौ साल बाद आमिर अली और संजीदा ने एक-दूसरे को तलाक दे दिया। अब दोनों अपनी-अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं। 
Manoj Muntashir: 'पेट्रोल किसका और जली किसकी..', चंद्रयान 3 लॉन्च पर बधाई देने के लिए ट्रोल हुए मनोज मुंतशिर

विज्ञापन
Aamir Ali reacts ex wife Sanjeeda Shaikh Dating Rumour With actor Harshvardhan Rane said she is free now
हर्षवर्धन राणे, संजीदा शेख - फोटो : social media

बता दें, पिछले महीने संजीदा और हर्षवर्धन ने अपने-अपने इंस्टाग्राम पर जंगल सफारी की कुछ तस्वीरें साझा की थीं। दोनों की इन तस्वीरों को देखने के बाद यूजर्स ने नोटिस किया कि तस्वीरों का बैकग्राउंड और जिस जीप में वे अलग-अलग बैठे थे, वह एक ही है। कुछ दिनों पहले हर्षवर्धन ने संजीदा के साथ अपने कथित अफेयर के बारे में बात करने से इनकार कर दिया था। लेकिन, अभिनेता ने कहा था कि वह अपनी निजी जिंदगी पर हो रही बातों को लेकर जरा भी चिंतित नहीं हैं। 
Arvind Kumar Death: नहीं रहे 'लापतागंज' फेम अरविंद कुमार, दिल का दौरा पड़ने से अभिनेता का निधन

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed